दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर स्मृति ईरानी ने दी प्रतिक्रिया

JNU जाने के बाद से ही दीपिका पादुकोण विरोधों का सामना कर रहीं है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री और टीवी एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पादुकोण की जेएनयू विजिट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर स्मृति ईरानी ने दी प्रतिक्रिया
दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर स्मृति ईरानी ने दी प्रतिक्रियाSocial Media

राज एक्सप्रेस। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई। जेएनयू जाने के बाद से ही दीपिका पादुकोण विरोधों का सामना कर रहीं है। उनकी जेएनयू विजिट के बाद उनके पक्ष और विपक्ष में लोग खड़े हो गए हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके इस स्टैंड को गलत बता रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री और टीवी एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पादुकोण की जेएनयू विजिट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या कहा स्मृति ईरानी ने :

ईरानी ने आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि, प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं।' साथ ही उन्होंने कहा, 'दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वो उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जो जवानों के शहीद होने पर खुशी मनाते हैं। वो उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।"

स्मृति ईरानी ने पॉलिटिक्स को लेकर कही यह बात :

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, दीपिका पादुकोण की पॉलिटिक्स क्या है, यह सभी जानते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि, दीपिका ने अपना राजनीतिक झुकाव साल 2011 में साफ कर दिया था। दीपिका के जेएनयू जाने के बाद से उनके इस इंटरव्यू का वीडियो काफी वायरल है।

साक्षी महाराज ने भी जारी किया बयान :

जेएनयू में जाने को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ साक्षी महाराज ने भी अपना बयान दिया था। साक्षी महाराज ने दीपिका पर आरोप लगाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि, वह (दीपिका पादुकोण जैसे लोग) भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह का हिस्सा हैं।"

JNU में पहुंची थी दीपिका :

गौरतलब है कि, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई हिंसा के खिलाफ वाम छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन बुलाया था। इस प्रदर्शन में बॉलीवुड अभिनेत्रा दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई थीं। वह घायल छात्रों के साथ प्रदर्शन स्थल पर खड़ी दिखाई दीं। हालांकि उन्होंने इस दौरान कोई संबोधन नहीं दिया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com