दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई सोनाक्षी, नीलाम की अपनी पेंटिंग

दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं।
Sonakshi Sinha Help For Daily Wages Workers
Sonakshi Sinha Help For Daily Wages WorkersSocial Media

राज एक्सप्रेस। इन दिनों कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी पर काफी असर पड़ा है। हालांकि बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल हो गया है। सोनाक्षी सिंहा भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी:

आपको बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनाक्षी ने वीडियो में कहा, "अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते हैं, तो हम क्या अच्छे हैं। मेरा आर्ट मुझे अपने खुशी देती है। इससे मुझे राहत मिलती है और अब वो राहत में उन लोगों को देना चाहती हूं, जिनके लिए ये लॉकडाउन एक बुरे सपने की तरह है। जिन लोगों के पास कमाई का कोई जरिया नहीं है।"

सोनाक्षी सिंहा ने अपने इंस्टीट्यूट पर खुद की बनाई हुई पेंटिंग के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अगर हम दूसरों के लिए कुछ नहीं कर सकते, तो किस बात के अच्छे हैं। मेरा ऑर्ट वर्क मुझे सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाता है। मुझे ये सब कर के बहुत खुशी मिलती है। लेकिन अब इसका इस्तमाल दूसरों के लिए कर के मुझे और ज्यादा राहत मिलेगी।"

अंषुला कपूर के साथ काम कर रही हैं सोनाक्षी:

बता दें कि, सोनाक्षी, अंषुला कपूर के साथ यह काम कर रही हैं। अंषुला कपूर के फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म Fankind कोरोना वायरस की इस जंग में कई अलग अलग तरीकों से फंड जुटा रहा है। अब इस Fankind की ओर से ही सोनीक्षा सिन्हा के आर्टवर्क्स नीलाम किए जाएंगे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा आर्ट में माहिर हैं और कई बार उन्होंने अपने स्कैच के वीडियो और फोटोज भी शेयर किए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com