सेल्फी शेयर करना सोनाक्षी सिन्हा को पड़ा भारी, हो रही हैं ट्रोल

हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Sonakshi Sinha Troll on Social Media
Sonakshi Sinha Troll on Social MediaSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। सोनी टीवी का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में ‘हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे’ सवाल का जवाब न दे पाने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का बहाना ढूढ़ते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शेयर की सेल्फी:

आपको बता दें कि, हाल ही में सोनाक्षी सिंहा ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ मस्ती करने की सोची। सोनाक्षी ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन दिया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "संडे सेल्फी क्योंकि मुझे पता नहीं आज कौन सा दिन है।" बस क्या था लोग सोनाक्षी सिन्हा के इस फोटो को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट:

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, "हां, आप तो रामायण के सभी किरदारों को भूल गई थीं फिर यह क्या चीज है।"

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, "ऐसा लग रहा है जैसे यह डिप्रेशन में हैं। शायद सलमान खान ने इन्हें अपने नए गाने में जगह नहीं दी इसलिए, बेचारी। इसके अलावा तीसरे यूजर ने लिखा कि, कैलेंडर देखें, आज बुधवार है।"

एक यूजर ने दी रामायण देखने की सलाह:

आपको बता दें कि, सोनाक्षी पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने उन्हें रामायण देखने को सलाह दी है। यूजर ने लिखा, "आपके लिए अति महत्वपूर्ण सूचना: रामायण का पुनः प्रसारण हो रहा है, स्टार प्लस पर।"

किया जा रहा है ट्रोल:

गौरतलब है कि, सोनाक्षी सिन्हा रामयण को लेकर हमेशा से निशाने पर रहीं हैं। मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी पर तंज कसते हुए कहा था कि, "सोनाक्षी जैसे लोगों को रामायण और महाभारत देखने की जरूरत है, जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता।"

वहीं मुकेश खन्ना के ऐसे बयान के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और नितीश भारद्वाज, सोनाक्षी के सपोर्ट में आगे आए और मुकेश खन्ना को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com