कनिका कपूर को मिला सोनम कपूर का सपोर्ट, कही यह बात

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाई जाने के बाद से, बॉलीवुड के कई सितारें कनिका के खिलाफ हैं, वहीं सोनम कपूर कनिका का सपोर्ट किया है।
कनिका कपूर को मिला सोनम कपूर का सपोर्ट
कनिका कपूर को मिला सोनम कपूर का सपोर्टSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर महामारी की तरह फैल रहे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गयी हैं। कनिका पर सैकड़ों लोगों की सेहत के साथ ख‍िलवाड़ का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर उन्‍हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक तरफ जहां बॉलीवुड के कई सितारे कनिका के खिलाफ हैं, वहीं अभिनेत्री सोनम कपूर कनिका के सपोर्ट में उतर आई हैं।

सोनम कपूर ने ट्विटर पर किया ट्वीट :

सोनम कपूर ने कनिका कपूर के सपोर्ट में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "दोस्तों कनिका कपूर 9 मार्च को भारत वापस लौटी थी। उस वक्त भारत के लोग भी अलग नहीं रह रहे थे। तब पूरा देश होली खेल रहा था।

ट्रोल हुई सोनम :

बस क्या था सोशल मीडिया यूजर सोनम को इस ट्वीट को लेकर ट्रोल करने लगे। सोनम कपूर के इस कमेंट पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपने बचाव करने के लिए एक गलत शख्स को चुना है। वहीं, एक यूजर ने लिखा- हमने इस साल होली नहीं खेली। वहीं, एक ने लिखा- हर कोई विदेश से नहीं आया था।

सेल्फ आइसोलेशन में हैं सोनम :

आपको बता दें कि, बीते दिनों सोनम कपूर भी लंदन से वापस लौटी हैं और मुंबई में अपने घर में पूरी तरह आइसोलेशन में रह रही हैं। सोनम इस नियम का इतनी सख्ती से पालन कर रही हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे सभी ने पसंद भी किया। वहीं, कनिका कपूर लंदन से भारत आई हैं, तो अथॉरिटीज ने उन्हें 14 दिनों तक घर में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया।

ऋषि कपूर ने भी किया कमेंट :

सोनम कपूर के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर के जरिए कनिका कपूर को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, "आज कल कपूर लोगों पर समय भारी है। डरता हूँ, हे मालिक रक्षा करना दुसरे कपूरों की! कोई गलत काम ना हो कभी। जय माता दी!

भारत में कोरोना से संक्रमित संख्या :

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के बाद, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 258 हो गई। इन 258 लोगों में से 39 विदेशी नागरिक हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com