शाहीन बाग में हुई फायरिंग पर सोनम ने दी अपनी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने शाहीन बाग में चली गोली की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शाहीन बाग में हुई फायरिंग पर सोनम ने दी अपनी प्रतिक्रिया
शाहीन बाग में हुई फायरिंग पर सोनम ने दी अपनी प्रतिक्रियाSocial Media

राज एक्सप्रेस। नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के बीच एक व्यक्ति द्वारा की गई फायरिंग के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल बन चुका है। इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे बांटनेवाली राजनीति की उपज बताया है।

सोनम ने दी प्रतिक्रिया :

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, "उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि, भारत में ऐसे गोलीबारी भी होगी। शाहीन बाग में फायरिंग से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, "यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि, ऐसा भारत में किया जाएगा। बांटनेवाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह घृणा को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म, कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।"

यह है मामला :

आपको बता दें कि, जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग के दो दिन बाद शनिवार को शाहीन बाग में गोली चली। एक शख्स ने CAA के खिलाफ धरना स्थल से कुछ ही दूर हवा में दो गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार :

आसपास के लोगों ने बताया कि, पुलिस जब उसे ले जा रही थी, तो वह 'जय श्री राम' के नारे लगा रहा था। जब लोगों ने उससे पूछा कि, ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा, "हमारे देश में किसी और की नहीं चलेगी। सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।" इस युवक का नाम कपिल गुर्जर है।

स्वरा भास्कर ने भी दिया अपना रिएक्शन :

वहीं इस मामले को लेकर सोनम के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना रिएक्शन दिया है, जिसमें स्वरा भास्कर भी शामिल हैं। स्वरा ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वाली स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिखा, "बहुत बढ़िया! देश की राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने दो हैशटैग भी लिखे। ये हैशटैग हैं #India #NewIndia"

अनूूप सोनी ने भी किया ट्वीट :

अभिनेता अनूूप सोनी ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनूप ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा, चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नही है।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com