सोनम कपूर की बहन को जान से मारने की मिली धमकी, निकाला गुस्सा

सोनम कपूर की बहन और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं। सोनम की बहन रिया कपूर को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
सोनम कपूर न्यूज़
सोनम कपूर न्यूज़Social Media

सोनम कपूर की बहन और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं। सोनम की बहन रिया कपूर को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। बहन को मिल रही इस धमकी से आहत सोनम कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारें में जानकारी दी है। इतना ही नहीं सोनम कपूर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ये आरोप लगाया है कि, इंस्टाग्राम को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

सोनम कपूर ने जाहिर किया गुस्सा:

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपना गुस्सा उस समय जाहिर किया जब उनकी बहन को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

इंस्टाग्राम ने दिया जवाब:

इंस्टाग्राम पर सोनम के रिपोर्ट करने के बाद उन्होंने जवाब दिया कि, "हम इस कमेंट को हमारे कम्युनिटी गाइडलाइंस के बाहर जाते नहीं देखते। अगर आपको लगता है क‍ि हमने कोई गलती की है तो दोबारा रिपोर्ट करें, क्योंकि इंस्टाग्राम एक ग्लोबल कम्युनिटी है, तो हम समझते हैं कि लोग यहां खुद को अलग-अलग तरह से एक्सप्रेस करते हैं। हम आपका फीडबैक दूसरों के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए इस्तेमाल करेंगे। अगर आप उन्हें नहीं देखना चाहते तो उन्हें अनफॉलो कर दें, म्यूट करें या ब्लॉक कर दें।"

इंस्टाग्राम का जवाब देखने के बाद सोनम कपूर भड़क गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मिल रही धमकियों का स्क्रीनशॉट्स शेयर कर लिखा, "इंस्टाग्राम को जान से मारने की धमकी दोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करना नहीं लगता है या फिर उनकी टीम को हिंदी समझ नहीं आती।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com