सोनू सूत ने कहा- चिंता मत कर मेरे भाई। ईद आप अपने चाचू के साथ ही मनाएंगे

एक्टर सोनू सूद पिछले कुछ महीनों से लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने उनसे मदद मांगी है।
सोनू सूत ने कहा- चिंता मत कर मेरे भाई। ईद आप अपने चाचू के साथ ही मनाएंगे
सोनू सूत ने कहा- चिंता मत कर मेरे भाई। ईद आप अपने चाचू के साथ ही मनाएंगेSocial Media

एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन गए हैं। वह पिछले कुछ महीनों से लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस बीच लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी कॉन्टैक्ट कर मदद मांग कर रहे हैं, जिस पर एक्टर बराबर रिस्पॉन्स देते हैं। इस बीच एक शख्स ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है।

यूजर ने मांगी मदद:

हाल ही में सोनू सूद के ट्विटर अकाउंट पर एक शख्स ने मदद मांगी है कि, मेरे चाचू केरला में काम करने गए थे और अब उन्हें वापस आना है, चार आदमी हैं सर कृपया मदद करें, नहीं तो इस ईद में भी वो नहीं आ पाएंगे। इस शख्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोनू सूद ने एक बार फिर से दिल जीत लेने वाला रिएक्शन दिया है।

सोनू सूद ने किया रिप्लाई:

अभिनेता सोनू सूद ने इस शख्स को लिखा, "चिंता मत कर मेरे भाई। ईद आप अपने चाचू के साथ ही मनाएंगे, उन्हें बोलना काफी ईदी लेते आएं।" सोनू सूद इस तरह से सैकड़ों मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके मैसेज का जवाब भी दे रहे हैं।

बता दें कि, सोनू सूद ने मुंबई में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके राज्यों में पहुंचाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। सोनू और उनकी टीम ने इस संबंध में टोल फ्री नंबर और वॉट्सएप नंबर भी जारी किया था। मार्च में नेशनल लॉकडाउन की वजह से फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सोनू ने खाना, बस, ट्रेन के साथ ही एयरप्लेन की भी व्यवस्था की थी।

सोनू सूद लिखेंगे किताब:

आपको बता दें कि, प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद करने वाले सोनू सूद अब जल्द ही अपने अब तक के तमाम अनुभवों पर एक किताब लिखने जा रहे हैं। वैसे अभी इस किताब का नाम तय नहीं हुआ है। इस किताब में लोगों की मदद करने और लोगों की इस यात्रा के भावनात्मक पहलुओं के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण क्षणों का भी जिक्र होगा। पब्लिकेशन पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया ने बुधवार को बताया कि यह किताब इस साल के अंत तक प्रकाशित होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com