सुनील ग्रोवर रिश्तेदारों के जाने का कर रहे इंतजार, शेयर किया मीम

सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं।
सुनील ग्रोवर रिश्तेदारों के जाने का कर रहे इंतजार
सुनील ग्रोवर रिश्तेदारों के जाने का कर रहे इंतजारSocial Media

सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। वह अपने फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वह कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैन्स को हंसाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक फनी मीम शेयर किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

सुनील ग्रोवर ने शेयर की ये मीम :

आपको बता दें कि, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है। सुनील ग्रोवर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे दरवाजे के पीछे से झांकते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर और नीचे लिखा है, "रिश्तेदारों के घर से जाने का इंतजार करते हुए ताकि आप वो स्नैक्स खा सकें जो उन्होंने आपके लिए खरीदे थे।''

बता दें कि, इससे पहले सुनील ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि, लॉकडाउन में लोग कैसे वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि सुनील वीडियो कॉल पर बॉस के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वह बॉस की बात सुनते-सुनते रोने लगते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, सुनील फैन्स को एंटरटेन करने के लिए हाल ही में एक नए अवतार में भी नजर आए थे और ये अवतार भी लड़की वाला ही था। सुनील ने अपने इस अवतार को रत्नागिरी नाम दिया था, वहीं उन्होंने इस कैरेक्टर का एक गेटअप घर पर ही तैयार किया और फिर ये लुक लेकर एक नखरीली लड़की वाले अंदाज में सुनील ने खुद का वीडियो रिकॉर्ड किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com