बिहार: ट्रक-सूमो की जोरदार टक्कर, हादसे में कुल 7 और सुशांत के 6 रिश्तेदारों की मौत

बिहार में लखीसराय से एक बड़ी दुर्घटना सामने आगे है। जिसमें 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। दुखद खबर यह भी है कि, इस हादसे में मारे गए 7 लोगों में 6 लोग सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के थे।
बिहार: ट्रक-सूमो की जोरदार टक्कर, हादसे में कुल 7 और 6 सुशांत के रिश्तेदारों की मौत
बिहार: ट्रक-सूमो की जोरदार टक्कर, हादसे में कुल 7 और 6 सुशांत के रिश्तेदारों की मौतSyed Dabeer Hussain - RE

बिहार, भारत। भारत के राज्यों में जैसे-जैसे कोरोना का कहर घट रहा है। वैसे-वैसे ही भारत के अलग-अलग राज्यों से बड़े हादसों की खबरें बढ़ती ही जा रहीं हैं। हाल ही में कई राज्यों से कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं सामने आई है। जिसमे कई लोगों की जान जाने की भी खबर थी। वहीं, अब बिहार में लखीसराय से एक बड़ी दुर्घटना सामने आगे है। जिसमें 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। दुखद खबर यह भी है कि, इस हादसे में मारे गए 7 लोगों में 6 लोग सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के थे।

दुर्घटना में 7 लोगों की मौत :

दरअसल, आज भले ही देश में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई हो, लेकिन सड़क दुर्घटना और भीषण हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में बिहार में लखीसराय के सिकन्दरा-शेखपुरा के पास LPG रसोई गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक और सूमो की जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें पिछले साल दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के 6 लोगों (दूर के रिश्तेदार) की जान जाने की खबर है। जबकि, हादसे के समय दोनों गाड़ियों में लगभग 10 लोगों के होने की खबर सामने आई है। जिसमें से 7 लोगों की जान मौके पर चली गई जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास NH-333 पर घटी।

2 घंटे में पहुंची पुलिस :

बताते चलें, इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक हरियाणा में ADGP के पद पर कार्यरत थे। जो कि, सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। उनके दो भांजे और तीन अन्य रिश्तेदार भी हादसे में मारे गए है। मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और यह सभी बिहार के जमुई जिले के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हलसी थाने की पुलिस को घटनास्थल पहुंचने में दो घंटे लग गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि, 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें मशक्कत कर बाहर निकाल लिया गया।

एक ही परिवार के थे सभी लोग :

जानकारी के अनुसार सूमो में सवार 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के बताये जा रहे हैं। यह सभी लोग लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का दाह संस्कार करके घर को लौट रहे थे। हादसे का सीकर हुए लोगों की पहचान लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी देवी सिंह, भांजी डेजी देवी, ड्राइवर प्रीतम कुमार और वाल्मिकी सिंह नाम से हुई है। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायलों की पहचान दिलखुश सिंह और प्रशांत सिंह नाम से हुई हैं। घायलों को सिकंदरा के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इनमे से दो लोगों को PMCH, पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com