'सर्कस' फिल्म का पहला गाना करंट लगा रे...लांच
'सर्कस' फिल्म का पहला गाना करंट लगा रे...लांचSocial Media

'सर्कस' फिल्म का पहला गाना करंट लगा रे...लांच, रणवीर और दीपिका ने मचाया धमाल

रोहित शेट्टी निर्देशित 'सर्कस' फिल्म का पहला गाना करंट लगा रे दोपहर 12:30 लांच हो गया हैं इस गाने में रणवीर और दीपिका द्वारा किये डांस से दर्शको को करंट लगा है।

राज एक्सप्रेस। रोहित शेट्टी निर्देशित 'सर्कस' फिल्म का पहला गाना करंट लगा रे... आज दोपहर 12:30 लांच हो गया हैं, इस गाने में रणवीर और दीपिका द्वारा किये डांस से दर्शको को करंट लगा है ,इस गाने की वीडियो में दीपिका गुलाबी साड़ी के साथ गजरा और हाथ व गले में जुलरी के साथ नज़र आ रही है वहीं रणवीर सिंह Men In Black बने नज़र आ रहे हैं। फिल्म गाना करंट लगा रे... सांग लांच पर एक बार फिर लोगो को रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री देखने को मिली , दर्शक इस केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन देखने के लिए बहुत उत्सुक है

करेंट लगा सॉन्ग को रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तिगड़ी ने लॉन्च किया। यह एक एनर्जेटिक ट्रैक है और 'सर्कस' फिल्म के ट्रेलर में इसकी झलक पहले ही प्रशंसकों के होश उड़ा चुके है। सर्कस के करंट लगा रे गाने के लॉन्च के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई शहरों में पहुंचे।पिछले कुछ समय से दीपिका और रणवीर के फैन्स का सपना रहा है, कि दीपिका और रणवीर को एक साथ एक शानदार गाने पर थिरकते हुए देखा जाए, खासकर उनकी शादी के बाद।

टॉप ट्रैंडिंग में करंट लगा रे:

करेंट लगा रे गाना एक बहुत ही अलग नोट पर शुरू होता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। दीपिका पादुकोण हर फ्रेम में देखने लायक हैं, जबकि एनर्जी के पावरहाउस, कहे जाने वाले रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपनी एनर्जी और मूव्स से प्रभावित करते हैं। ऐसा लगता है कि उन दोनों ने बहुत सारे साउथ इंडियन सांग्स देखे हैं जैसा कि करेंट लगा रे के वीडियो सांग को देखकर महसूस किया जा सकता हैं। यह सॉन्ग अब हर शादी में बजाया जाएगा। करेंट लगा रे गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक्सप्रेशन शिल्पा शेट्टी की भाषा में कहे तो चुम्मेश्वरी एक्सप्रेशन कहे जाने वाले हैं। आज एंटरटेनमेंट न्यूज़ में और ट्विटर पर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और करंट लगा रे टॉप ट्रैंडिंग में चल रहे हैं।

करंट लगा रे... पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट

रोहित शेट्टी निर्देशित 'सर्कस' फिल्म का पहला गाना करंट लगा रे जमकर कमेंट किए गए हैं। इस गाने को लोगो ने प्यार के साथ साथ ट्रोल करने वाली नज़रो से भी देखा हैं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि दादा और भाभी के जलवे ही जलवे हैं कड़क! वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह जोड़ी सबसे अच्छी और सबसे टैलेंटेड है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पति-पत्नी के बीच क्या केमिस्ट्री है' वहीं कुछ ट्रोलर्स ने, इस गाने को बकवास बताया हैं तो किसी ने इसे 'Cringe Laga Re' कहकर रिएक्शन दिया हैं, हाल ही में रोहित शेट्टी ने सर्कस कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे समझने में लोगो को दिक्कत हुई थी और उसे भी लोगो का मिक्स थोड़ी नफरत थोड़ा प्यार मिला था। रोहित शेट्टी की यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली हैं, तो इस फिल्म पर लोगो का रिएक्शन देखना बहुत रोमांचक होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co