शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री देख नहीं रुक रही फैंस की धड़कन
शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री देख नहीं रुक रही फैंस की धड़कनPriyanka Yadav-RE

Pathan Song Released: शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री देख नहीं रुक रही फैंस की धड़कन

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और ग्लैमर्स गर्ल दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ कल रिलीज हो चुका हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

राज एक्सप्रेस। अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका हैं, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ग्लैमर्स गर्ल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर ‘पठान’ फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) कल रिलीज हो चुका है। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। बता दे, फिल्म पठान का गाना ‘बेशरम रंग’ ने ट्विटर में टॉप 5 ट्रैंडिंग में कल से ही अपनी जगह बन ली हैं इस सांग में दीपिका के लुक्स के पोस्टर पहले ही आउट कर दिए थे पर किंग खान के लुक को लेकर काफी सस्पैंस बना हुआ था, जो कल गाने की वीडियो में देख कर टूटा। किंग खान ने अपने लुक से अपनी फीमेल (Female) फैन को ही नहीं, बल्कि मेल (Male) फेन्स को भी चौंका दिया, यह गाना तमिल, तेलुगु और हिंदी तीनो भाषाओं में अपना जलवा बिखेर रहा है।

किंग खान और दीपिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री :

‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका का हॉट लुक लोगो को दीवाना कर रहा है, वहीं किंग खान भी पीछे नहीं हैं , उन्होंने भी अपने shirtless लुक से फैन्स का ध्यान आकर्षित किया है। इस गाने में किंग खान और दीपिका ने अपने डांस मूव्स से आग लगा दी हैं, दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। एक लम्बे अरसे के इंतजार के बाद दीपिका और शाहरुख़ एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।बात करें गाने के बारे में तो इस सॉन्ग को विशाल और शेखर ने म्यूजिक दिया है। इसके बोल कुमार (Kumaar) के हैं। गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो, विशाल और शेखर ने गाया है। इसका स्पेनिश लिरिक्स विशाल ददलानी ने दिया है। गाने में जो आपको जबरदस्त डांस मूव्स दिख रहे हैं, उसे फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है।

‘बेशरम रंग’ पर लोगो के रंग :

बेशरम रंग कल यूट्यूब पर रिलीज होते ही लोगो के दिल पर राज कर रहा है , इस गाने की dj बीट के साथ लोगो के दिल की धड़कन भी बढ़ रही हैं, कल से इस सांग के बोल लोगो की जुबां पर चढ़ गए हैं , दीपिका और शाहरुख़ के बेशरम में रंग में रंगे हुए लोगो को देखा जा सकता हैं। बेशरम रंग पर लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं, कुछ लोगो का मानना हैं की ये complete fire हैं , कुछ लोग कह रहे हैं की ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने अपनी केमिस्ट्री से गाने में जान डाल दी , कुछ का मानना हैं की इस सांग की म्यूजिक बीट थिरकने पैर मजबूर का रही हैं इसके आलावा भी कई पॉजिटिव कमैंट्स आये हैं अब देखना यह हैं कि जिस तरह फिल्म का टीज़र और सांग ने लोगो के दिल में जगह बनाई हैं उसी लायक फिल्म होती हैं या नहीं। आपको बता दें कि यश राज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। ‘पठान’ (Pathaan Release Date) को 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com