Siya Kakkar Death: TIKTOK स्टार सिया कक्कड़ ने किया सुसाइड

Siya Kakkar Death: मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर आई है। खबर है कि, टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है।
Siya Kakkar Death
Siya Kakkar DeathSocial Media

Siya Kakkar Death: इन दिनों मनोरंजन जगत से बुरी खबर आ रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और अब एक और मनोरंजन जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 साल की टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है। विरल भयानी ने सिया को लेकर यह जानकारी दी है।

शेयर किया था आखिरी पोस्ट:

आपको बता दें कि, सिया कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट अपने डांस का शेयर किया है। उन्होंंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं टिकटॉक पर उन्हें करीब 11 लाख लोग फॉलो करते हैं। टिक-टॉक पर उन्होंने करीब 20 घंटे पहले (खबर लिखे जाने तक) एक वीडियो पोस्ट की है।

मैनेजर से हुई थी बात:

जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक गाने को लेकर ही उन्होंने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन ने बताया कि, वो ठीक थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं और उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि, उन्होंने ये कदम क्यों उठाया।

फैन्स को नहीं हो रहा भरोसा:

टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने निधन की खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। विरल भयानी ने पोस्ट शेयर करने से पहले सिया कक्कड़ के मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की। उनके फैंस उनके इंस्टाग्राम वीडियो पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिया इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए लगातार अपने वीडियोज़ और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co