साल 2019 की टॉप 10 वो फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

साल 2019 में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुई जिसमे कुछ फिल्में फ्लॉप हुई तो कुछ फिल्में हिट तो आज हम उन्हीं फ्लॉप फिल्मों की बात करते हैं।
Flop Movies 2019
Flop Movies 2019Edited Photo

राज एक्सप्रेस। साल 2019 के छह महीने गुजर चुके और बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन कुछ ऐसे फिल्में फिल्में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। आइए जानते है साल 2019 के फर्स्ट हाफ में कौन सी फिल्में फ्लॉप हुई हैं।

1. इंडियाज मोस्ट वांटेड :

अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' 24 मई 2019 को रिलीज हुई थी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 11.50 करोड़ रूपये तक की कमाई किया। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। कहानी की बात करें तो ये कहानी 5 इंडेलिजेन्स ब्यूरो ऑफिसर की कहानी है, जो इंडिया के ओसामा की तलाश में निहत्थे निकल जाते हैं। इस फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

2. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा :

एक्ट्रेस सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' 1 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म समलैंगिक संबंधों पर आधारित है, जिसमे सोनम कपूर को एक लड़की से प्यार हो जाता है। ऐसे हार्ट हीटिंग टॉपिक पर बनी फिल्म को लोगों का मिल-जुला रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 20 करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म में अनिल, सोनम, राजकुमार के अलावा जूही चावला, सीमा पाहवा, रेजिना कैसैंड्रा, बृजेंद्र काला, कंवलजीत जैसे कलाकारों ने काम किया है। ये फिल्म भी फर्स्ट हाफ फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है।

3. सोनचिड़िया :

अभिषेक चौबे के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सोनचिड़िया' में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपाई, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी जैसे स्टार्स नजर आए थे। ये फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी। चम्बल और चम्बल के डाकुओं के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पांस नहीं मिला। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.6 करोड़ तक की कमाई की थी।

4. जंगली :

बॉलीवुड अभिनेता विदयुत जामवाल, अतुल कुलकर्णी, अक्षय ओबेरॉय, पूजा सावंत जैसे कलाकरों से सजी फिल्म 'जंगली' 29 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि दर्शकों ने विदयुत की एक्टिंग को पसंद किया, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 24 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई।

5. नोटबुक :

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नोटबुक' 29 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।इस फिल्म को लोगों ने बहुत काम पसंद किया। इस फिल्म से प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल ने बॉलीवुड में कदम रखा है। ये एक रोमांटिक ड्रामा पर आधारित फिल्म है और इसे कश्मीर के बैकड्राप पर फिल्माया गया है। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4 करोड़ रूपये की कमाई की है।

6. फोटोग्राफ :

रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फोटोग्राफ' 15 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में आए थे। 9.00 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.13 करोड़ की कमाई की थी।

7. कलंक :

करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'कलंक' से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। वरुण धावन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने सिर्फ 95.65 करोड़ तक ही कमाई कर पाई और ये फिल्म 1.50 के बजट में बनी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो, इस फिल्म में स्‍वतंत्रता से पूर्व एक संयुक्‍त परिवार की कहानी को दिखाया गया है, जिसके अंदर कई राज़ छुपे हुए हैं।

8.स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 :

टाइगर श्रॉफ, तारा सूतारिया और अनन्या पांडेय की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने ठीक-ठाक पसंद किया। 65 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 68.91 करोड़ की कमाई की है। आपको बता दें कि, इस फिल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है।

9. गेम ओवर :

अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'गेम ओवर' 14 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4.52 करोड़ की कमाई की। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म को तीन भाषा (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि, 'गेम ओवर' एक सस्पेंस थ्र‍िलर फिल्म है। फिल्म में दो से तीन किरदार हैं। फिल्म में लीड रोल में तापसी पन्नू हैं।

10. द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर :

अभिनेता अनुपम खैर की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का बॉक्स ऑफिस पर सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। 20 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ 21.60 करोड़ तक की कमाई की है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई है। ये फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com