डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं हैं सोनाक्षी सिन्हा, सामने आया फर्स्ट लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं हैं सोनाक्षी सिन्हा
डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं हैं सोनाक्षी सिन्हाSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। अपनी इस अनटाइटल्ड वेबसीरीज में सोनाक्षी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगी। सोनाक्षी के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोनाक्षी इस वेब सीरीज के फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया पोस्टर:

अभिनेत्री ने इस अपकमिंग वेबसीरीज में अपने फर्स्ट लुक को आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी दिया है जो महिला दिवस से जुड़ा हुआ है। सोनाक्षी ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "महिलाएं क्या कर सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। इस पर हम सभी का विश्वास बार-बार मजबूत हुआ है।"

सोनाक्षी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। आप सभी को एक बार फिर से दिखाने के लिए अब बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है कि, लड़कियां और क्या क्या कर सकती हैं। जल्द ही अमेजन प्राइम पर।"

डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं है सोनाक्षी:

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की इस आने वाली वेबसीरीज का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। सामने आए पोस्टर में सोनाक्षी रेल की पटरियों के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को देखकर इतना तो जरूर साफ है कि, इस वेबसीरीज में सोनाक्षी दमदार पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगी। इस वेब सीरीज से सोनाक्षी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। सीरीज में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं।

निर्देशक रीमा कागती ने कही यह बात:

इस सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है, जो 'मेड इन हेवन' के बाद रीमा का अमेजन प्राइम वीडियो के साथ दूसरा सहयोग है। वहीं, 'मिर्जापुर', 'इनसाइड एज' और 'मेड इन हेवन' के बाद यह एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट का चौथा सहयोग है। सीरीज के बारे में बात करते हुए निर्देशक रीमा कागती ने कहा, "सोनाक्षी एक ऐसी कलाकार हैं, जो अपने हर किरदार में सहज रूप से फिट होने की क्षमता रखती हैं। वह श्रृंखला में एक टफ पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं और उन्हें अपने किरदार में पूरी तरह से ढलते हुए देखकर बेहद खुशी होती है।"

वहीं अगर सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही अजय देवगन और संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा जाएगा। यह फिल्म भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक गुजराती महिला का किरदार निभाती दिखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार साल 2020 में 'धूमकेतु' में स्पेशल अपीरियंस में नजर आई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com