अक्षय कुमार ने बताया रसोड़े में कौन था, शेयर किया मजेदार पोस्ट

हाल ही में अक्षय कुमार ने 'रसोड़े में कौन था' पर एक पोस्ट शेयर किया है। अक्षय कुमार ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, रसोड़े में कौन था?
Akshay Kumar Answer to Rasode Mein Kaun Tha?
Akshay Kumar Answer to Rasode Mein Kaun Tha?Social Media

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन के डायलॉग का फनी रैप खूब धमाल मचा रहा है। हर कोई इस रैप का फैन बना हुआ है। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक इस रैप सॉन्ग पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने 'रसोड़े में कौन था' पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। अक्षय कुमार ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, रसोड़े में कौन था? इस तस्वीर में उनके साथ 'इंटू द वाइल्ड' के बेयर ग्रिल्स भी साथ हैं।

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "रसोड़े में बेयर था.. कोई बता सकता है क्या पकाया जा रहा है?" इस तस्वीर में बेयर कुछ पका रहे हैं। उनके हाथ में कुछ सूखी खास या झाड़ जैसा कुछ है। उसमें धुआं निकल रहा है। बेयर उसमें आग जलाने की कोशिश कर रहे हैं। अक्षय कुमार बेयर को ये सब करते हुए बड़े ध्यान से देख रहे हैं।

सामने आए इस फोटो में बेयर ग्रिल्स आग जलाने की कोशिश करते और अक्षय कुमार इसमें उनकी मदद करते रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर अब उनके फैन तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि, शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के इस एपिसोड का प्रीमियर 11 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके अलावा 14 सितंबर को ये एपिसोड दोबारा देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि, अक्षय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इस शो में नजर आ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तरी पर रिलीज इस शो के लिए फैंस उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद ट्वीट कर दी थी और साथ ही वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में अक्षय कुमार बीयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com