Bigg Boss 14: सलमान खान से नाराज हुईं मुनमुन दत्ता, ये है वजह

'बिग बॉस' की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। 'बिग बॉस' में बीते दिन सलमान खान ने राखी सावंत का बचाव किया था और अभिनव पर सवाल खड़े किए थे। कई लोग मेकर्स से नाराज हैं। इस लिस्ट में बबीता जी भी शामिल हैं।
Bigg Boss 14: सलमान खान से नाराज हुईं मुनमुन दत्ता, ये है वजह
Bigg Boss 14: सलमान खान से नाराज हुईं मुनमुन दत्ता, ये है वजहSocial Media

राज एक्सप्रेस। कलर्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड कलाकरों तक इस शो को बहुत पसंद करते हैं। वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता भी बिग बॉस की फैन हैं और शो को करीब से फॉलो करती हैं। मुनमुन इस शो के एपिसोड्स को लेकर अपनी राया भी अक्सर सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। इसी बीच मुनमुन का एक ट्वीट काफी चर्चा में बना हुआ है। उनके ट्वीट्स से ऐसा लग रहा है कि, वह शो के होस्ट सलमान खान और इसके मेकर्स से नाराज हैं।

ये है मामला:

दरअसल, शो 'बिग बॉस 14' के इस वीकेंड में दिखाया गया कि, सलमान खान ने ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत का बचाव किया और वहीं अभिनव शुक्ला पर सवाल खड़े किए। इस बात से न सिर्फ 'बिग बॉस' के फैंस बल्कि मुनमुन दत्ता भी काफी नाराज हैं। उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कई ट्वीट किया है। उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुनमुन दत्ता ने किया ट्वीट:

मुनमुन दत्ता ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "अभिनव और रुबीना को देखकर दुख होता है, इस एपिसोड में उन दोनों को कैसे नीचा दिखाया गया। ये सभी को साफ दिख रहा है कि, राखी के कारण अभिनव किस तरह से सहम गया है, लेकिन फिर भी राखी को ज्यादा नहीं बोला गया। सबकुछ एंटरटेनमेंट नहीं हो सकता।"

मुनमुन दत्ता ने गुस्सा जाहिर करते हुए एक और ट्वीट किया है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में ट्वीट करते हुए लिखा है, "बिग बॉस के घर में सिर्फ निक्की तंबोली बदतमीज नहीं है, बल्कि और भी कई ऐसे सदस्य हैं जो इससे ज्यादा बदतमीजी करते हैं, जिनके कार्यों को लगातार अनदेखा किया जाता है। उन सभी को समान रूप से डांटा जाना चाहिए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com