Bigg Boss 14: जान कुमार सानू हुए घर से बाहर, इमोशनल हुए घरवाले

कलर्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' से इस हफ्ते की चौंकाने वाली खबर आ रही है। खबर है कि, जान कुमार सानू बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं।
Bigg Boss 14: जान कुमार सानू हुए घर से बाहर
Bigg Boss 14: जान कुमार सानू हुए घर से बाहरSocial Media

कलर्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' से इस हफ्ते की चौंकाने वाली खबर आ रही है। खबर है कि, जान कुमार सानू बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं। जान के अलावा इस हफ्ते जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, एजाज़ खान, निक्की तंबोली और कविता कौशिक बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं। 'बिग बॉस 14' के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड मनोरंजन से भरपूर रहा। शो में एक्ता कपूर बतौर गेस्ट आईं। टीवी की इस पॉपुलर प्रोड्यूसर ने सबसे हकदार कंटेस्टेंट को इम्युनिटी स्टोन दिया।

जान को मिले बहुत कम वोट:

बता दें कि, पिछले हफ्ते रुबीना दिलाइक, निक्की तम्बोली, कविता कौशिक, एजाज खान, जैस्मीन भसीन और जान कुमार सानू को नॉमिनेटेड किया गया था। 21 नवंबर वाले एपिसोड में सलमान खान ने एलान किया कि निक्की, कविता और जैस्मीन एविक्शन से सुरक्षित हैं। एपिसोड के अंत में सलमान ने कहा कि, जान कुमार सानू सबका चहेता था और सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें पसंद करते थे। उन्होंने शो में जान की जर्नी को काफी सराहा। उन्होंने ये भी कहा कि, जान अन्य कंटेस्टेंट्स के मुकाबले बहुत ही कम वोट से हारे हैं।

शो में जुड़ा विवादों से नाता:

'बिग बॉस 14' में एंट्री मारते ही जान कुमार सानू का नाम विवादों में फंसने लगा था। जान कुमार सानू को लोग जानते नहीं थे, जिस कारण यह सवाल उठा कि उन्हें इतने बड़े शो में क्यों बुलाया गया है ? इसके बाद उन्होंने मराठी भाषा को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद मेकर्स को आधिकारिक बयान जारी कर महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी पड़ी थी।

इमोशनल दिखीं निक्की तंबोली:

जान के जाने से जहां घरवाले अपसेट नजर आए वहीं निक्की तंबोली भी काफी इमोशनल दिखीं। एव‍िक्शन की घोषणा के साथ ही जान और निक्की दोनों उदास हो गए। जान ने दुआओं में याद रखना गाने के साथ सभी को अलव‍िदा कहा। इसके बाद सभी बारी-बारी से उन्हें गले मिलते नजर आए। एजाज खान भी इस दौरान अपसेट दिखे। उन्होंने जान को हिम्मत दी और कहा कि, अकेले लड़ना सीखे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com