Confirm: 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता बने अर्जुन बिजलानी, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

Khatron Ke Khiladi 11 Winner: टेलीविजन का पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) को अपना विनर मिल गया है। अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
Confirm: 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता बने अर्जुन बिजलानी
Confirm: 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता बने अर्जुन बिजलानीSocial Media

Khatron Ke Khiladi 11 Winner: टेलीविजन का पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) को अपना विनर मिल गया है। 'खतरों के खिलाड़ी 11' का ग्रैंड फिनाले रव‍िवार को ऑन-एयर हुआ और इसी के साथ शो के विनर की घोषणा कर दी गई है। अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह को हराते हुए 'खतरों के खिलाड़ी 11' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शो जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी को इनाम के तौर पर 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' की ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और एक शानदार कार भी ईनाम में मिली है।

ये कंटेस्टेंट थे फाइनलिस्ट:

शो के फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी अर्जुन बिजलानी को टक्कर देने के लिए अंत तक टिकी रहीं और 'खतरों के खिलाड़ी 11' की फर्स्ट रनरअप बन गईं। दिव्यांका अपने लास्ट टास्क के दौरान 20 सेकंड के समय के अंतर से अर्जुन से हार गईं। वहीं अगर फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट के बारे में बात करे, तो शो में अर्जुन और दिव्यांका के अलावा, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद फाइनलिस्ट थे।

अर्जुन बिजलानी ने शेयर किया पोस्ट:

विनर बनने के बड़ा अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के फिनाले का है।

अर्जुन बिजलानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हारना और जीतना तो चलता रहता है, जो वाकई में मायने रखता है, वो है शो का सफर। मुझे लगता है कि, हम सभी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। सच्चाई के साथ मुझे लगता है कि, विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विजेता हैं। जैसा की मैंने कहा कि इस शो में सफर मायने रखता है।"

रोह‍ित शेट्टी को कहा शुक्र‍िया:

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "हम सभी का इतना अच्छा ख्याल रखने के लिए मैं #kkk की स्टंट टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं। रियलिटी और क्रिएटिव टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो शो को इतना दिलचस्प बनाते हैं। उन्होंने रोह‍ित शेट्टी को भी एक शानदार मेंटर होने और हर स्टंट के लिए प्रोत्साह‍ित करने के लिए शुक्र‍िया कहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com