डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया 'महाभारत' पर इंटरनेशनल वेब सीरीज का ऐलान, जल्द होगी स्ट्रीम

हिंदू धर्म के महाकाव्य 'महाभारत' (Mahabharat) पर वेब सीरीज बनाई जा रही है, जिसका आज ऐलान कर दिया गया है। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया 'महाभारत' पर सीरीज का ऐलान
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया 'महाभारत' पर सीरीज का ऐलानSocial Media

राज एक्सप्रेस। हिंदू धर्म के महाकाव्य 'महाभारत' (Mahabharat) जिसे दूरदर्शन पर देखते हुए भारतीयों की एक पीढ़ी बड़ी हुई है। अब इस पर फिल्म बनाई जा रही है, पिछले कई साल से रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, 'महाभारत' पर फिल्म या वेब सीरीज बनने की तैयारी चल रही है। अब सभी कयासों पर विराम लगाते हुए प्रोड्यूसर ने वेब सीरीज की घोषणा कर दी है। बता दें, दर्शक एक बार फिर 'महाभारत' महाकाव्य का आनंद जबर्दस्त विजुल इफेक्ट के साथ ले पाएंगे। सीरीज के ऐलान के साथ इसका फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

वेब सीरीज 'महाभारत' का ऐलान:

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी आगामी सीरीज महाभारत का ऐलान कर दिया है। यह पहली बार नहीं है, जब महाभारत पर कोई सीरीज बनने जा रही है। इसे पहले बीआर चोपड़ा की महाभरत और रामानंद सागर की श्री कृष्णा टीवी सीरीज बहुत पसंद की गई थीं। अब एक बार फिर दर्शक महाभारत के दौर को जी पाएंगे।

बता दें कि, इस परियोजना की घोषणा यहां डी23 एक्सपो में एक सत्र के दौरान डिज़्नी स्टार, डिज़नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के हेड-कंटेंट गौरव बनर्जी ने की। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शेयर किया पोस्ट:

आपको बता दें कि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ट्विटर अकाउंट पर सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है। महाभारत का निर्माण मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। भारतीय पौराणिक महाकाव्य महाभारत सही और गलत के बीच संघर्ष के बारे में बात करता है, क्योंकि कौरव और पांडव प्राचीन भारत में कुरुक्षेत्र में युद्ध लड़ते हैं। वेब सीरीज की कहानी महाभारत पर अधारित होगी। ये सत्य और असत्य के बीच सबसे बड़े संघर्ष को दिखाएगी।

मधु मंटेना ने जारी किया बयान:

मधु मंटेना ने एक बयान जारी कर कहा, "ये कहा जाता है कि, महाभारत की कहानी और उसके पात्र को हर कोई जानता है। हम इस सबसे बड़ी कहानी को पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित है। हम D23 जैसे प्रतिष्ठित इवेंट में इसकी घोषणा कर रहे हैं।"

गौरव बनर्जी ने कही यह बात:

गौरव बनर्जी, हेड-कंटेंट, डिज़्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज़्नी स्टार ने एक्सपो में यह घोषणा की। डिज़्नी+हॉटस्टार के हेड कंटेंट गौरव बनर्जी ने डिज़्नी के चल रहे फैन इवेंट, डी23 एक्सपो में कहा कि, "एक अरब से अधिक लोग हैं जो कहानी को किसी न किसी रूप में जानते हैं। मेरे देश में उनमें से अधिकांश लोग ऐसे है जिन्होने अपने दादा-दादी को बच्चों को उनके बारे में सुनाते सुना है, अरबों और लोग बचे हुए हैं। इस बात से अनजान हैं कि, वे क्या खो रहे हैं। अगले साल इस अविश्वसनीय कहानी को व्यापक वैश्विक दर्शकों के सामने लाने में सक्षम होना वास्तव में एक सौभाग्य की बात होगी।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com