केबीसी-14 के सबसे आसान सवाल
केबीसी-14 के सबसे आसान सवालSyed Dabeer Hussain - RE

केबीसी-14 के सबसे आसान सवाल, लेकिन कंटेस्टेंट्स ने किया निराश

केबीसी में कई बार कंटेस्टेंट्स के सामने ऐसे सवाल आ जाते हैं। जिनका जवाब देना काफी आसान होता है, लेकिन इसके बाबजूद भी कंटेस्टेंट उनका जवाब नहीं दे पाता।

राज एक्सप्रेस। कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 इन दिनों छोटे पर्दे पर पहले की तरह ही धमाल मचाने में लगा हुआ है। लोगों को हमेशा की तरह यह शो काफी पसंद आ रहा है। शो को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे कंटेस्टेंट्स से कई ऐसे प्रश्न पूछते दिखाई देते हैं जिनका जवाब देने में कंटेस्टेंट्स को भी पसीना आ जाता है। तो कभी-कभार कंटेस्टेंट्स के सामने कुछ ऐसे प्रश्न भी आते हैं जो बेहद आसान होते हैं। लेकिन इसके बावजूद वे उसका जवाब नहीं दे पाते। आज हम आपके सामने इस सीजन के कुछ ऐसे ही प्रश्न ला रहे हैं।

Q

वो कौनसा पर्वत था, जिस पर पहली बार किसी व्यक्ति ने 8 हजार से ऊपर की चोटी की चढ़ाई की थी?

ऑप्शन - A. अन्नपूर्णा, B. ल्होत्से, C. कंचनजंघा, D. मकालू

A

ऑप्शन A. अन्नपूर्णा।

Q

ऑप्शन A. अन्नपूर्णा।हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण ने पुष्पक विमान किससे जबरन हथियाया था?

ऑप्शन - A. इंद्र, B. कुबेर, C. जटायु, D. माया

A

ऑप्शन B. कुबेर।

Q

'नाम, नमक, निशान' इनमें से किस संगठन के लोकाचार से जुड़ा एक वाक्यांश है?

ऑप्शन - A. भारतीय रेलवे, B. भारतीय रिजर्व बैंक, C. भारतीय सेना, D. बीसीसीआई

A

ऑप्शन C. भारतीय सेना।

Q

रामायण के अनुसार इनमें से किस नदी के तट पर ऋषि वाल्मीकि का आश्रम था?

ऑप्शन - A. गंगा, B. यमुना, C. तमसा, D. सरयू

A

ऑप्शन C. तमसा।

Q

इनमें से कौन, संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरात का हिस्सा नहीं है?

ऑप्शन - A. रास अल खैमाह, B. अबू सिंबल, C. शारजाह, D. फुरैराह

A

ऑप्शन B. अबू सिंबल।

Q

इनमें से किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यु दोनों भारत के बाहर किसी देश में हुई थी?

ऑप्शन - A. लाल बहादुर शास्त्री, B. मौलाना अबुल कलाम आजाद, C. मदर टेरेसा, D. जेआरडी टाटा

A

ऑप्शन D. जेआरडी टाटा।

Q

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए, किस यूरोपियन शहर के महापौर ने 30 मई, 2022 को एक विशेष ट्राम रवाना की थी?

ऑप्शन - A. पोजनन, B. वारसॉ, C. व्रोक्लॉ, D. क्रकाउ

A

ऑप्शन C. व्रोक्लॉ।

Q

इनमें से किर्गिस्तान के लिए ट्यूलिप, मिस्त्र के लिए कमल, और यूक्रेन के लिए नारंगी क्या है?

ऑप्शन - A. क्रांतियों के नाम, B. राष्ट्रीय झंडे पर चिन्ह, C. राष्ट्रीय चिह्न, D. सत्तारुढ़ पार्टी का चिह्न

A

ऑप्शन A. क्रांतियों के नाम।

Q

अपने इतिहास में, नाटो किस संघर्ष के दौरान पहली बार युद्ध में सम्मिलित हुआ था?

ऑप्शन - A. प्रथम खाड़ी युद्ध, B. सोवियत- अफगान युद्ध, C. साइप्रस युद्ध, D. बोस्निया युद्ध

A

ऑप्शन D. बोस्निया युद्ध।

Q

इनमें से कौन से व्यक्ति की मुलाकात और दोस्ती गणितज्ञ एस रामानुजन से हुई, जब दोनों कैम्बिज विश्वविद्यालय में थे?

ऑप्शन - A. जेसी बोस, B. पीसी महालनोबिस, C. मेघनाद साहा, D. पीसी रे

A

ऑप्शन D. पीसी रे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co