KBC 12: 12 लाख 50 हजार के सवाल पर गुंजन लता ने क्विट किया शो

'कौन बनेगा करोड़पति 12' के गुरुवार के एपिसोड में गुंजन लता हॉट सीट पर बैठीं। उन्होंने 11वें सवाल तक बहुत अच्छे से गेम खेला, लेकिन 12वें सवाल में वह उलझ गईं।
KBC 12: 12 लाख 50 हजार के सवाल पर गुंजन लता ने क्विट किया शो
KBC 12: 12 लाख 50 हजार के सवाल पर गुंजन लता ने क्विट किया शोSocial Media

सोनी टीवी का पॉपुलर रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के गुरुवार के एपिसोड में गुंजन लता हॉट सीट पर बैठीं। उन्होंने अपना खेल बड़े ही शानदार तरीके से खेला। उन्होंने पहली लाइफ लाइन 20 हजार के सवाल पर ली। 3 लाख 20 हजार के सवाल पर उन्होंने अपनी दो लाइफलाइन ले ली थीं। गुंजन ने 6 लाख 40 हजार के सवाल पर एक और लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उन्होंने 11वें सवाल तक बहुत अच्छे से गेम खेला, लेकिन 12वें सवाल में वह उलझ गईं। यह सवाल 12 लाख 50 हजार रुपये का था। गुंजन के पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी। ऐसे में उन्होंने क्विट कर लिया।

पूछा था ये सवाल:

सवाल- मुंबई का 'नेविल हाउस' इनमें से किस कपड़ा कंपनी का मुख्यालय है?

A. रेमंड

B. टाटा टेक्सटाइल

C. बिन्नी मिल्स

D. बॉम्बे डाइंग

इसका सही जवाब है- बॉम्बे डाइंग

गुंजन लता कौन हैं:

वहीं अगर गुंजन लता के बारे में बात करे, तो गुंजन लता वाराणसी की रहने वाली हैं। फिलहाल वो अहमदाबाद में रहती हैं। वो बैक में जॉब करती हैं और एक बेटे की मां हैं, उनकी शादी को 5 साल हो गए हैं।

बताते चलें कि, गुरुवार के एपिसोड में गुंजन लता से पहले हार्दिक पाटिल कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठे थे। वह बुधवार के एपिसोड में 12 लाख 50 हजार रुपये जीत चुके थे। नए एपिसोड की शुरुआत 13वें सवाल से हुई। इस सवाल में हार्दिक उलझ गए जो कि 25 लाख रुपये का सवाल था। काफी समय तक सोच-विचार करने के बाद उन्होंने क्विट करने का फैसला किया।

केबीसी को मिला पहला करोड़पति:

आपको बता दें कि, महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले केबीसी 12 को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। झारखंड की राजधानी रांची के पारसटोली (डोरंडा) की रहनेवाली नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। नाजिया नसीम के करोड़पति बनने वाला एपिसोड 11 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा।

नाजिया नसीम की स्कूलिंग जेवीएम से हुई। इसके बाद उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद आइआइएमसी दिल्ली से पीजी डिप्लोमा किया। नाजिया दिल्ली में रहती हैं और रॉयल एनफील्ड कंपनी की ग्रुप मैनेजर हैं। उनके पति शकील दिल्ली में एक विज्ञापन कंपनी चलाते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com