IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा बनीं KBC-12 की दूसरी करोड़पति, इस सवाल पर छोड़ा शो

सोनी टीवी का पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस सीजन को दूसरी करोड़पति मिल गई है। इस बार मोहिता शर्मा नई करोड़पति बनी हैं।
IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा बनीं KBC-12 की दूसरी करोड़पति
IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा बनीं KBC-12 की दूसरी करोड़पतिSocial Media

सोनी टीवी का पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो ने अब तक कई कंटेस्टेंट के सपनों को पूरा कर चुका है। इस शो से देश के कोने-कोने से न जानें कितने लोग लाखों रुपए जीतकर ले जा चुके हैं। केबीसी का 12वां सीजन भी काफी दिलचस्प रहा है। इस सीजन को दूसरी करोड़पति मिल गई है। ये दूसरी करोड़पति भी महिला ही है। इस बार मोहिता शर्मा नई करोड़पति बनी हैं। वो जैकपॉट जीतकर सात करोड़ रुपए भी जीत सकती थीx, लेकिन उन्होंने आखिरी सवाल का जवाब नहीं दिया और गेम को खत्म कर दिया।

बता दें कि, मोहिता शर्मा 'कौन बनेगा करोड़पति' 12वें सीजन की दूसरी कंटेस्टेंट बनीं जिन्होंने 1 करोड़ रुपए जीते। उन्होंने 7 करोड़ का सवाल भी अटेंड किया मगर उन्होंने इसे खेला नहीं। वे सवाल पर श्योर नहीं थीं और उन्होंने 1 करोड़ रुपए का सही जवाब देकर क्विट कर दिया। आइए जानते हैं क्या पूछा गया था वो सवाल।

पूछा गया था मोहिता शर्मा से ​1 करोड़ का सवाल:

IPS अधिकारी मोहिता शर्मा से ​एक करोड़ के लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने पूछा था ये सवाल। सवाल- इनमें से किस विस्फोटक पदार्थ का पेटेंट पहली बार 1898 में जर्मन रसायनशाली जॉर्ज फ्रेडरिक हेनिंग ने करवाया था और किसका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया?

A: एचएमएक्स

B: आरडीएक्स

C: टीएनटी

D: पीईटीएन

उत्तर : B: आरडीएक्स

ये था 7 करोड़ का सवाल:

सवाल : बंबई में वाडिया समूह द्वारा निर्मित इनमें से किस जहाज को 1817 में लॉन्च किया गया था, जो ब्रिटेन का सबसे पुराना मौजूद युद्धपोत है?

A: एचएमएस मिंडेन

B: एचएमएस कॉर्नपरॅलिस

C: एचएमएस त्रिंकोमाली

D: एचएमएस मिनी

उत्तर : C: एचएमएस त्रिंकोमाली

कौन हैं मोहिता शर्मा:

वहीं अगर मोहिता शर्मा के बारे में बात करें, तो मोहित शर्मा हिमाचल के कांगड़ा के देहरा की रहने वाली हैं। मोहिता पेशे से एक IPS ऑफिसर हैं। जिला कांगड़ा की आईपीएस मोहिता शर्मा इन दिनों जम्मू-कश्मीर के बारी ब्राह्मणा शहर में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के बतौर तैनात हैं। उनके पति भी आईएफएस हैं। कांगड़ा के देहरा के चलाली की रहने वाली मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com