'डांस दीवाने 3' के मंच पर पहुंचे मीका सिंह-दलेर मेहंदी, परफॉर्मेंस देख हुए इमोशनल

डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) इन दिनों चर्चा में है। शो में इस हफ्ते दो भाई की जोड़ी मीका सिंह और दलेर मेहंदी बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं।
'डांस दीवाने 3' के मंच पर पहुंचे मीका सिंह-दलेर मेहंदी
'डांस दीवाने 3' के मंच पर पहुंचे मीका सिंह-दलेर मेहंदीSocial Media

कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) हमेशा से ही दर्शकों का मनोरंजन करता है। ये शो दर्शकों को खूब पसंद आता है और हर हफ्ते शो की थीम अलग होती है। शो में हर हफ्ते अलग-अलग थीम पर कंटेस्टेंट डांस परफॉर्म करते हैं, तो वहीं शो के जज भी थीम के अनुसार ही गेटअप में दिखते हैं। इस हफ्ते शो में पंजाबी तड़का लगाने के लिए दो भाई की जोड़ी मीका सिंह और दलेर मेहंदी बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं। इस हफ्ते दर्शकों के लिए यह शो काफी शानदार होने वाला है। शो के कुछ प्रोमो सामने आए हैं।

शो का प्रोमो आया सामने:

इस शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें काफी दिलचस्प झलकियां देखने को मिल रही है। वहीं शो के दौरान कुछ ऐसा होता है कि, दलेर मेहंदी इमोशनल इमोशनल हो जाते हैं। 'डांस दीवाने 3' के मंच पर कई कंटेंस्टेंट जहां अपने डांस का तड़का लगाएंगे वहीं मीका सिंह और दलेर मेहंदी भी काफी मस्ती करते दिखने वाले हैं। लेकिन इसी दौरान एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस के दौरान दलेर मेहंदी इतने इमोशनल हो जाते हैं कि, वह रोने लगते हैं। ये देखकर उनके भाई मीका सिंह उन्हें संभालते दिखते हैं।

बचपन स्पेशल होगी शो की थीम:

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स चैनल ने कैप्शन में लिखा है, "दलेर मेहंदी और मीका सिंह पाजी के साथ कुछ हंसा देने वाले, कुछ इमोशनल, कुछ तो मस्ती भरे पल बचपन के फिर करेंगे हम याद। देखिए बचपन स्पेशल...।" कलर्स टीवी के इस प्रोमो से साफ है कि, आने वाले शो की थीम भी बचपन पर होने जा रही है। सामने आए इस प्रोमो को फैंस खूब पसंद कर रहें हैं। कलर्स टीवी के इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स का जबरदस्त प्यार भी मिल रहा है।

नोरा फतेही आएंगी नजर:

बता दें कि, शो 'डांस दीवाने 3' में इस हफ्ते भी बॉलीवुड फिल्म अदाकारा और जानी-मानी बेली डांसर नोरा फतेही नजर आ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों शो से गायब हैं। बता दें, शो में धर्मेश यालेंड और तुषार कालिया जज के तौर पर नजर आते हैं। वहीं शो में होस्ट के तौर पर मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया नजर आ रहें हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co