रणवीर सिंह का गेम शो 'द बिग पिक्चर' का नया प्रोमो, जल्द ही करेंगे टेलीविजन डेब्यू

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही कलर्स का क्विज शो 'द बिग पिक्चर' (The Big Picture) में नजर आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रणवीर खेल के बारे में बता रहें हैं।
रणवीर सिंह का गेम शो 'द बिग पिक्चर' का नया प्रोमो, जल्द ही करेंगे टेलीविजन डेब्यू
रणवीर सिंह का गेम शो 'द बिग पिक्चर' का नया प्रोमो, जल्द ही करेंगे टेलीविजन डेब्यूSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार एक्टिंग के जाने-जाते हैं। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं और उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार करते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपने टेलीविजन डेब्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं। रणवीर सिंह जल्द ही क्विज़ शो 'द बिग पिक्चर' (The Big Picture) में नजर आने वाले हैं, शो जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह खेल के बारे में अपने अंदाज में लोगों को बताते हुए दिख रहें हैं।

सामने आया प्रोमो:

इस वीडियो को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते कैप्शन में लिखा है, "आपके सपनों को पहुंचाने उनकी मंज़िल तक, लेकर आ रहा हूं मैं तस्वीरों से हकीकत बदलने वाला क्विज़ शो, 'द बिग पिक्चर' बहुत जल्द सिर्फ कलर्स टीवी पर।"

शो के लिए उत्साहित हैं फैंस:

शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस रणवीर सिंह के क्विज शो के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। यह शो वूट और कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। प्रोमो वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

रणवीर सिंह ने कही यह बात:

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने टीवी डेब्यू के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में, मैं हमेशा नए प्रयोगों और खोजों की तलाश में रहता हूं। भारतीय सिनेमा ने मुझे सब कुछ दिया है, मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला है। अब, मैं द बिग पिक्चर ऑफ कलर्स के माध्यम से अपने टीवी डेब्यू के जरिए एक अनोखे तरीके से लोगों से जुड़ना चाहता हूं।"

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म के अलावा रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com