Bigg Boss OTT में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी निया शर्मा, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में खबर आई है कि, शो में टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) की एंट्री होने वाली है।
Bigg Boss OTT में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी निया शर्मा
Bigg Boss OTT में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी निया शर्माSocial Media

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। तीन हफ्ते के संघर्ष, दोस्ती, अपमान, दिल टूटने, इमोशनल ब्रेकडाउन और 3 एलिमिनेशन के बाद 'बिग बॉस ओटीटी' में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट ही रह गए हैं। इसी बीच खबर आई है कि, शो में टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) की एंट्री होने वाली है। निया शर्मा का पोस्ट इस खबर को कंफर्म कर रहा है।

निया शर्मा ने शेयर किया पोस्ट:

टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और फैशनसेंस के लिए जाना जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर निया शर्मा अपने मन की बात कहने के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर इस बात की जानकारी दी है कि, वो जल्द ही शो 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आने वाली हैं।

निया ने कहा- चलो कुछ तूफानी करते हैं:

निया शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वह होटल के कमरे में नजर आ रही हैं। जाहिर तौर पर वह वहां क्‍वॉरंटीन में हैं। निया शर्मा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है , "चलो कुछ तूफानी करते हैं... BB ओटीटी पर 1 सितंबर को।"

1 सितंबर को आएंगी नजर:

निया शर्मा के पोस्ट से यह साफ हो गया है कि, वो 1 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। बता दें, बीते दिन संडे का वार एपिसोड में शो में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी थी कि, शो में जल्द ही कोई वाइल्ड कार्ड आने वाला है।

इन रियलिटी शो में आ चुकी हैं नजर:

निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वो कई रियल्टी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इनमें 'एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस', 'फियर फैक्टर-8', 'फियर फैक्टर-10', 'रसोई की जंग मम्मियों के संग' जैसे कई नाम मौजूद हैं। अब देखना है कि, वो 'बिग-बॉस ओटीटी' में क्या तड़का लगाएंगी। लंबे समय से निया शर्मा को 'बिग बॉस' में लाने की तैयारी रही है। पिछले सीजन में भी मेकर्स ने निया को अप्रोच किया था, लेकिन बात नहीं बनी। लेकिन अब साफ है कि निया शर्मा 'बिग बॉस ओटीटी' में एंट्री लेने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com