'खतरों के खिलाड़ी 11' से बाहर हुई Nikki
'खतरों के खिलाड़ी 11' से बाहर हुई NikkiSocial Media

'खतरों के खिलाड़ी 11' से बाहर हुई Nikki, स्टंट न करने पर भड़के रोहित शेट्टी

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की छोटे पर्दे पर धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। शो का पहला एलिमिनेशन हो गया है, इस एलिमिनेशन में निक्की तंबोली का नाम आया है।

कलर्स के पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) शनिवार से शुरू हो गया है और शो को फैंस द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर शो की सभी तारीफ कर रहे हैं और हर कंटेस्टेंट्स के हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। पहले दो एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने कई खतरनाक स्टंट किए हैं। लेकिन रविवार को शो का पहला एलिमिनेशन हो गया है और इस एलिमिनेशन में जिसका नाम आया है वो निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) है। बिग बॉस में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली निक्की तंबोली पहले ही हफ्ते एलिमिनेट हो गई हैं।

दरअसल, रविवार को शो का दूसरा दिन था और बाकी बचे कंटेस्टेंट्स ने अपना पहला टास्क किया। शो का पहला पार्टनर कंटेस्टेंट हुआ। जिसमें वरुण सूद-महक चहल की जोड़ी बनी और विशाल आदित्य सिंह-सना मकबूल ने साथ में स्टंट किया। दोनों ही जोड़ियों ने 10-10 फ्लैग निकाले लेकिन कम समय लेने की वजह से वरुण सूद और महक चहल टास्क के विजेता घोषित किए गए।

निक्की तंबोली ने किया शो अबॉर्ट:

इसके बाद राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल को पानी में स्टंट करना था। इस टास्क में विशाल ने अबॉर्ट कर दिया। वहीं एक टास्क में निक्की तंबोली और अनुष्का सेन के बीच मुकाबला हुआ। दोनों को एक बॉक्स में लेटना था। उनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। उनके ऊपर एक-एक जानवर को रखा जा रहा था। उन्हें बताना था कि, वह कौन सा जानवर है। अनुष्का ने यह टास्क अच्छी तरह से किया, लेकिन निक्की तंबोली ने टास्क अबॉर्ट कर दिया। जिसके बाद रोहित शेट्टी नाराज हो गए।

रोहित शेट्टी ने कही यह बात:

टास्क में निक्की बहुत ज्यादा डर गईं और अभिनव शुक्ला उनके पास दौड़ कर आ जाते हैं। यह देखकर रोहित शेट्टी, अभिनव से कहते हैं कि, "हर टास्क का एक प्रोटोकॉल होता है। मुझे हर कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा फिक्र है। इस तरह टास्क के बीच में नहीं आना चाहिए।"

आखिर में सबसे कम अंक अर्जित करने वाले दो कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच मुकाबला हुआ। यहां विशाल ने टास्क अच्छे तरीके से किया लेकिन निक्की ने एक बार फिर से टास्क करने से मना कर दिया। रोहित शेट्टी शो के बाकी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि, अब ये फैसला आपको लेना है कि क्या निक्की तंबोली को बाहर कर देना चाहिए? ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को लगता है कि, निक्की को इस शो में नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्होंने 3 स्टंट्स को अबॉर्ट किया है और इसके बाद निक्की, शो से बाहर हो जाती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com