माधुरी और नोरा ने एक-दूसरे के गानों पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

शो 'डांस दीवाने 3' के इस हफ्ते का एपिसोड मजेदार होने वाला हैं। शो में दिलबर गर्ल नोरा फतेही नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित का एक डांस वीडियो धमाल मचा रहे हैं।
माधुरी और नोरा ने एक-दूसरे के गानों पर किया डांस
माधुरी और नोरा ने एक-दूसरे के गानों पर किया डांसSudha Choubey - RE

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित इन दिनों कलर्स का शो 'डांस दीवाने 3' जज कर रही हैं। शो में कंटेस्टेंट के साथ-साथ कई बार माधुरी दीक्षित के डांस की झलक भी देखने को मिलती हैं। इस हफ्ते शो में बॉलीवुड बेहतरीन डांसर नोरा फतेही नजर आएंगी। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नोरा शो की जज और डांसिंग दीवा माधुरी दीक्षित के साथ जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं।

वायरल हुआ वीडियो:

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी फिल्म के एक गाने 'मेरा पिया घर आया' पर डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ नोरा फतेही उनका बखूबी साथ दे रही हैं। माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेरा पिया घर आया।" बता दें, 'डांस दीवाने 3' के इस एपिसोड को इस वीकेंड टेलिकास्ट किया जाएगा।

कलर्स ने भी शेयर किया वीडियो:

वहीं कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर नोरा और माधुरी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां ‘दिलबर गाने’ का हुक स्टेप करती दिख रही हैं। वीडियो में दोनों की एक्ट्रेसेज़ काफी खूबसूरत लग रही हैं। जहां पहला गाना माधुरी दीक्षित की फिल्म का था, वहीं इस वीडियो में माधुरी, नोरा फतेही के ‘दिलबर’ गाने पर डांस करती हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में माधुरी दीक्षित ने पिंक एंड व्हाइट कलर का लहंगा पहन रखा है, तो वहीं नोरा फतेही ने सिल्वर स्किन गाउन कैरी की हुई है।

धर्मेश की जगह पुनीत ने किया ज्वाइन:

बता दें कि, 'डांस दीवाने 3' को इस वक्त माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और पुनीत पाठक जज कर रहे हैं। पुनीत ने हाल में धर्मेश की जगह शो ज्वाइन किया है। वैसे माधुरी और तुषार के साथ धर्मेश जज कर रहे थे, लेकिन हाल ही में उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद वो क्वारंटाइन हो गए हैं और उनकी जगह कुछ वक्त के लिए पुनीत को लाया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com