इंडियाज बेस्ट डांसर में नोरा फतेही की एंट्री, नोरा को देख बेताब हुए टैरेंस

नोरा फतेही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में नजर आ रही हैं। उन्हें देख कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस अपने आप को रोक नहीं पाते हैं।
इंडियाज बेस्ट डांसर में नोरा फतेही की एंट्री
इंडियाज बेस्ट डांसर में नोरा फतेही की एंट्रीSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री, डांसर नोरा फतेही अपने नए गाने 'नाच मेरी रानी' को लेकर चर्चा में बनी हुयी हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस वीडियो सॉन्ग में वो सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आईं। अब नोरा का एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट पर नजर आ रही हैं। शो में नोरा को को देखकर सभी लोग बहुत खुश हुए। खास बात तो यह है कि, उन्हें देख मशहूर कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और स्टेज की तरफ भागते हैं। इसके अलावा वह नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा के साथ जमकर 'बैंग बैंग' सॉन्ग पर डांस भी करते हैं, जो दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है।

सामने आया प्रोमो:

नोरा फतेही से जुड़ा यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसमें नोरा के अंदाज की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि, नोरा फतेही से जुड़े इस प्रोमो वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में नजर आ रहा है कि, नोरा फतेही 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर एंट्री करती हैं और उन्हें देख टैरेंस लुईस स्टेज की तरफ भागते हैं। इतना ही नहीं, वह सीढ़ियां चढ़ते वक्त लड़खड़ा भी जाते हैं।

बता दें कि, इस शो में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस जज के तौर पर नजर आ रहें हैं। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए नोरा फतेही को लाया गया था। शो में जब तक नोरा रहीं तो टैरेंस लुईस को नोरा के साथ फ्लर्ट करते भी देखा गया। नोरा की एंट्री को सभी ने खूब एंजॉय किया था। मलाइका के ठीक होने के बाद नोरा शो से चली गई थीं।

आपको बता दें कि, दर्शकों की डिमांड पर नोरा फतेही को इंडियाज बेस्ट डांसर पर वापस बुलाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, नोरा बतौर जज शो में फिर वापसी हो सकती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नोरा फतेही, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा संग डांस कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com