रवीना टंडन की डेब्यू वेब सीरीज Aranyak की रिलीज डेट का ऐलान, मेकर्स ने जारी किया टीजर

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने ओटीटी डेब्यू के लिए बिलकुल तैयार हैं। वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अरण्यक' (Aranyak) में नजर आने वाली हैं।
रवीना टंडन की डेब्यू वेब सीरीज Aranyak की रिलीज डेट का ऐलान
रवीना टंडन की डेब्यू वेब सीरीज Aranyak की रिलीज डेट का ऐलानSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने ओटीटी डेब्यू के लिए बिलकुल तैयार हैं। वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अरण्यक' (Aranyak) में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री इस वेब शो में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाली हैं। मेकर्स ने इस वेब सीरीज के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसके साथ फिल्म का टीजर भी जारी किया है।

रवीना टंडन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी वेब सीरीज 'अरण्यक' के टीजर को शेयर किया है। टीजर को देखकर इतना अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरण्यक की कहानी चंद्र ग्रहण के शैतान पर आधारित है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा है, "छोटे कस्बे में स्थापित कत्ल, रहस्य में लिपटी ऐसी घुमावदार कहानी, जिसमें बहुत कुछ है। सावधान रहना। देखिए #Aranyak 10 दिसंबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

क्या दिखाया है टीजर में:

वहीं अगर रिलीज हुए टीजर की बात करें, तो टीजर में फिल्म के तकरीबन सारे कलाकार दिख जाते हैं। टीजर की शुरुआत पहाड़ों से होती है। वॉइसओवर में बच्चा पूछता है, दादू आज बंदूक क्यों निकाली है?। इसके पुलिस की वर्दी टंगी हुई दिखाई देता है, जिस पर कस्तूरी डोगरा नाम की प्लेट लगी है। इसके बाद वयस्क आवाज आती है कि, कल चंद्रग्रहण था। इसके बाद एक काले चीते जैसा जानवर हमला करता है। बच्चे की आवाज फिर आती है- तो? वयस्क आवाज जवाब देती है- वो आ सकता है। बच्चा पूछता है- कौन? जवाब मिलता है- चंद्रग्रहण की रात को वो निकलता है खून पीने। इसके बाद टीजर में रवीना टंडन की एंट्री होती है, जो पुलिस यूनिफॉर्म पहने हुए चेहरे पर डर के भाव कुछ रहस्मयी दिखाई देती हैं। वो जंगल में कुछ ढूंढ़ती हुई नजर आती हैं।

'आरण्यक' की कहानी:

'आरण्यक' की कहानी एक भयानक जंगल और एक रहस्यमय शहर के बीच घूमती है। सीरीज का टीजर बीते दिन मंगलवार को रिलीज किया गया। सीरीज में परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा, मेघना मलिक, जाकिर हुसैन और इंद्रनील सेनगुप्ता भी हैं। रॉय कपूर फिल्म्स और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अरण्यक के शोरनर रोहन सिप्पी और विनय वैकुल ने इसका निर्देशन किया है।

KGF Chapter 2 में आएंगी नजर:

वहीं अगर रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com