'द कपिल शर्मा शो' में रिद्धिमा ने खोली भाई रणबीर कपूर की पोल, सामने आया प्रोमो

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के रविवार के एपिसोड में नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की जोड़ी नजर आएगी। शो के दौरान कपिल शर्मा के साथ मां-बेटी की जोड़ी ने कुछ दिलचस्प बातचीत की।
'द कपिल शर्मा शो' में रिद्धिमा ने खोली भाई रणबीर कपूर की पोल
'द कपिल शर्मा शो' में रिद्धिमा ने खोली भाई रणबीर कपूर की पोलSocial Media

सोनी टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) शुरू हो चुका है। शो के आगामी वीकेंड के एपिसोड्स में शनिवार को 'शेरशाह' के कलाकारों-कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। वहीं रविवार के एपिसोड में बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का स्वागत किया जाएगा। इस शो में पहली बार इस मां-बेटी की जोड़ी शिरकत करने वाली हैं। मेकर ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है।

रिद्धिमा और नीतू कपूर की धमाकेदार एंट्री:

सामने आए प्रोमो वीडियो में रिद्धिमा कपूर व नीतू कपूर धमाकेदार एंट्री मारते हुए नजर आती हैं। शो के दौरान कपिल शर्मा के साथ मां-बेटी की जोड़ी ने कुछ दिलचस्प बातचीत की। प्रोमो में रिद्धिमा ने खुलासा किया है कि, रणबीर अक्सर उनकी ड्रेस चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया करते थे।

रिद्धिमा ने शेयर किया प्रोमो:

रिद्धिमा साहनी ने 'द कपिल शर्मा शो' के इस प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रोमो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''नीतू कपूर के सामने रणबीर लगते हैं सीधे साधे, पर रिद्धिमा ने बताया उनका अतरंगी करनामा! देखिये कपिल शर्मा शो इस वीकेंड रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी पर।"

रिद्धिमा ने किया रणबीर को लेकर खुलासा:

कपिल शर्मा शो के दौरान रिद्धिमा से सवाल करते हैं कि, मैंने सुना है कि, जब आप लंदन में पढ़ाई कर रही थीं, तो रणबीर आपकी चीजें उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर देता था। इसपर रिद्धिमा हंसते हुए कहती हैं, "हां, मैं लंदन में पढ़ रही थी और छुट्टियों में घर लौटी थी। एक दिन मैंने भाई की एक गर्लफ्रेंड को हमारे घर आते देखा। फिर मैंने देखा कि, वह जो टॉप पहने हुई है, वह बिल्कुल वैसा ही था, जैसा मेरे पास था। तब मुझे एहसास हुआ कि, भाई अपनी पॉकेट मनी बचाने के लिए मेरा ज्यादातर सामान उस लड़की को दे देता था।"

ऐसा था नीतू कपूर का रिएक्शन:

बेटी रिद्धिमा के इस खुलासा के बाद नीतू शॉक्ड होकर हंसने लगती हैं। इसके बाद वो कहती हैं कि, "मैंने अपने बच्चों को कभी पैसे नहीं दिए। बच्चों को उतना ही देना चाहिए, जितना उन्हें चाहिए और ज्यादा देकर उन्हें कभी खराब नहीं करना चाहिए। मैं उन्हें बस इतना ही देती थी।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com