बिग बॉस 15 का प्रोमो हुआ जारी, जंगल में घूमते नजर आए सलमान खान

Bigg Boss 15 Promo: कलर्स चैनल ने हाल ही में 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान जंगल में घूमते हुए दिखाई दे रहें हैं।
बिग बॉस 15 का प्रोमो हुआ जारी, जंगल में घूमते नजर आए सलमान खान
बिग बॉस 15 का प्रोमो हुआ जारी, जंगल में घूमते नजर आए सलमान खानSocial Media

पॉपुलर रियलिटी 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसे वूट पर दिखाया जा रहा है, शो को करण जौहर (Karan Johar) होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्तों तक चलेगा, जिसके बाद टीवी पर सलमान खान बिग बॉस 15 लेकर आएंगे। इसी बीच कलर्स चैनल ने 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) का एक नया प्रोमो शेयर जारी किया है, जिसमें सलमान खान दिखाई दे रहें हैं।

सामने आया प्रोमो:

कलर्स चैनल ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान का नया अवतार दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि, सलमान खान जंगल में भटक गए हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- 'ये क्या जगह है दोस्तों'। वे एक बड़े से पेड़ के सामने खड़े हो जाते हैं। इसके बाद सलमान खान गाते सुने जा सकते हैं- 'ये ही मेरा सवाल है, This is what I am asking.'

इसके बाद वीडियो में पेड़ की ओर से आवाज आती है- 'सलमान पहचाना', जिस पर सलमान कहते हैं- 'विश्व सुंदरी।' इसके बाद सलमान पेड़ के पैर छूते हैं और आवाज आती है- जीते रहो। इस आवाज को सुनकर कयास लगाए जा रहे हैं कि, ये रेखा की आवाज है और रेखा, बिग बॉस की अगली आवाज बन सकती हैं।

'बिग बॉस 15' के प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "ये क्या हो रहा है? बिग बॉस 15 जल्द आ रहा है।" शो का प्रोमो को देखकर लग रहा है कि, इस बार का शो की थीम जंगल पर बेस्ड हो सकता है। यह भी हो सकता है कि, 'बिग बॉस' का घर जंगल के हिसाब से डिजाइन किया जाए। कुछ ही देर पहले सामने आए प्रोमो को अब तक 97 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। प्रोमो पर फैन्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

बता दें कि, पहली बार टीवी पर बिग बॉस शुरू करने से पहले इसे ओटीटी पर शुरू किया गया है, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी कुल 6 हफ्ते टेलिकास्ट होना है, जिसमें से करीब 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। पहले हफ्ते ही शो से उर्फी जावेद बाहर हो गई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com