Bigg Boss 15 नया प्रोमो आया सामने, जंगल में बिग बॉस का घर ढूंढ़ते दिखे सलमान खान

पॉपुलर रियलिटी 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने वाले हैं।
Bigg Boss 15 नया प्रोमो आया सामने
Bigg Boss 15 नया प्रोमो आया सामनेSudha Choubey - RE

पॉपुलर रियलिटी 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी' के बाद अब टीवी पर शो शुरू होने जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने वाले हैं।

सामने आया प्रोमो:

कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस का घर ही गायब हो गया है। शो के होस्ट सलमान खान जंगल में 'बिग बॉस' का घर ढूंढते नज़र आ रहे हैं। रेखा की आवाज़ के जरिए ये बताया गया है कि, इस बार शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "क्या आप तैयार हैं बिग बॉस 15 के लिए? जल्द आ रहा है।"

क्या दिखाया है प्रोमो में:

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि, सलमान खान जंगल में बिग बॉस का घर ढूंढ रहे हैं। रेखा उनसे कहती हैं- "सलमान 15 साल से था आपका इंतजार, अब जाकर कहीं आया दिल को करार।" इसके बाद सलमान बोलते हैं- "आई एम वेरी शुक्रगुज़ार आपका विश्वसुंट्री, लेकिन यहीं कहीं था बिग बॉस का घर जो कहीं नज़र नहीं आ रहा है।" फिर रेखा बताती हैं- "मेरी जान इस बार घरवालों को पहले ये जंगल करना होगा पार, तब जाकर खुलेंगे बिग बॉस के द्वार।"

प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, "आप लोग बहुत हंसने वाले हैं, क्योंकि सदस्य बहुत बुरी तरह से फंसने वाले हैं। संकट इन जंगल, फैलाएगा दंगल के दंगल।"

'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान:

शो का प्रोमो वीडियो देखकर ये साफ है कि, बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट्स को कई चैलेंजेस का सामना करना होगा। बिग बॉस 15 इस बार काफी सारे संकट और नए ट्विस्ट्स से भरा होने वाला है। वहीं अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म की टीम लगभग 40 दिन के शेड्यूल के लिए विदेश गईं हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com