शहनाज ने दिखाया 'हुनरबाज' शो के लिए अपना ये खास हुनर
शहनाज ने दिखाया 'हुनरबाज' शो के लिए अपना ये खास हुनरSocial Media

शहनाज ने दिखाया 'हुनरबाज' शो के लिए अपना ये खास हुनर, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। अब शहनाज गिल ने आने वाले टैलेंट शो 'हुनरबाज' (Hunarbaaz) को प्रमोट करने के लिए सामने आई हैं। शो का प्रोमो सामने आ गया है।

रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब शहनाज गिल ने आने वाले टैलेंट शो 'हुनरबाज' (Hunarbaaz) को प्रमोट करने के लिए सामने आई हैं। उन्होंने शो का एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शो का प्रोमो आया सामने:

कलर्स टीवी के आने वाले रियलिटी शो 'हुनरबाज' का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें शहनाज गिल गाती हुई दिख रही हैं। शहनाज गिल पंजाब की पॉपुलर सिंगर हैं। वह 'हुनरबाज' के प्रोमो में फिल्म शेरशाह का हिट गाना 'रांझा' गा रही हैं। वीडियो में शहनाज कहती हैं, "मेरे अंदर भी एक हुनर है, जो मुझे बहुत ज्यादा खुशी और सुकून देता है। हुनरबाज वो मंच है जहां आम लोग आते हैं कि, उनके सपने पूरे हो सकें और अपना हुनर दिखाते हैं।"

कलर्स ने लिखा ये कैप्शन:

वीडियो में शहनाज सफेद रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खूबसूरत से घुंघराले बाल और सिंपल मेकअप उनकी लुक में चार चांद लगा देता है। वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा है, "शहनाज भी दे रही हैं हमारा साथ असली हुनरबाज की खोज में। देखिए हुनरबाज देश की शान 22 जिनवरी से, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर।"

शहनाज गिल ने भी शेयर किया वीडियो:

कलर्स टीवी के अलावा शहनाज गिल ने भी अपने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर शो का प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "असली हुनर की पहचान होने वाली है सिर्फ हुनरबाज देश की शान पर, 22 जनवरी से, हर सत-सूर्य, रात 9 बजे सिर्फ कलर्स टीवी पर !!"

यूजर दे रहें हैं रिएक्शन:

'हुनरबाज' का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस प्रोमो पर खूब रिएक्शन दे रहें हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "शहनाज को देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य ने कहा, "उसकी आवाज और यह गाना।" एक यूजर लिखती हैं, "मैं अभी अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर सकती कि, उसे देखने के बाद मैं कैसा महसूस कर रही हूं। मैं बस शहनाज कौर गिल को प्यार करती हूं।"

वहीं, अगर शो 'हुनरबाज' की बात करें, तो ये नया शो 22 जनवरी से शुरू होने वाला है। शो में करण जौहर (Karan Johar), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) नजर आने वाले हैं। शो का फैंस इंताजर कर रहे हैं और उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com