शिवांगी जोशी को मिला 'बालिका वधू 2' का ऑफर, 'आनंदी' के किरदार में आ सकती हैं नजर

टेलीविजन अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर है कि, शिवांगी जल्द ही पॉपुलर सीरियल 'बालिका वधू 2' (Balika Vadhu 2) में नजर आएंगी।
शिवांगी जोशी को मिला 'बालिका वधू 2' का ऑफर
शिवांगी जोशी को मिला 'बालिका वधू 2' का ऑफरSocial Media

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शो में कार्तिक संग उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। शिवांगी जोशी ने जबसे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) छोड़ा है, फैंस उन्हें फिर से टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि, शिवांगी जोशी जल्द ही कलर्स के पॉपुलर सीरियल 'बालिका वधू 2' (Balika Vadhu 2) में नजर आएंगी।

'बालिका वधू 2' में आनंदी के रोल में दिखेंगी शिवांगी:

शो से जुड़े करीबी सूत्रों ने पिंकविला से बातचीत के दौरान बताया कि, बड़ी आनंदी के रोल के लिए कई सारे नामों पर चर्चा की जा रही थी। मगर मेकर्स को शिवांगी इसके लिए सही चेहरा लग रही हैं। यह एक लोकप्रिय शो की दूसरी इनस्टॉलमेंट है। मेकर्स इस शो में सही कलाकारों को जगह देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शिवांगी एक अच्छी अदाकारा हैं और इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं। हमें उम्मीद है कि, वह सेट पर कलाकारों के साथ आएंगी और शूटिंग शुरू करेंगी। टाइम लीप नवंबर के अंत या अगले महीने की शुरुआत तक शुरू होने वाला है।

फिलहाल श्रेया पटेल और वंश सयानी शो में जूनियर आनंदी और जगिया की भूमिका निभा रहे हैं। शिवांगी जोशी शो में बड़ी आनंदी के किरदार में नजर आ सकती हैं। शिवांगी के अलावा इस सीरियल में अभिनेता रणदीप राय बड़े जग्या का रोल प्ले कर सकते हैं। इस रिपोर्ट ने शिवांगी जोशी के फैंस को काफी ज्यादा खुश कर दिया है लेकिन अब तक मेकर्स या फिर शिवांगी जोशी की तरफ से इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है।

बता दें कि, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा के किरदार में नजर आए थे। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अब शो में फिर से जेनरेशन लीप दिखाया जा रहा है और इसी के साथ कार्तिक-नायरा का खूबसूरत सफर खत्म हो चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com