India's Best Dancer 2 के सेट पर पिता को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी, कही यह बात

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' (India's Best Dancer 2) में इस हफ्ते करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) नजर आएंगे। इस दौरान सुनील शेट्टी अपने पिता को याद कर भावुक नजर आए।
India's Best Dancer 2 के सेट पर पिता को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी
India's Best Dancer 2 के सेट पर पिता को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टीSocial Media

सोनी टीवी प्रसारित हो रहे डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' (India's Best Dancer 2) इन दिनों चर्चा में बना है। फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहें हैं। शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट अपना बेस्ट दे रहें हैं। 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में इस हफ्ते बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) नजर आएंगे। 90 के दशक के फेसम जोड़ी पहली बार एक साथ किसी शो में देखी जाएगी। दोनों ने शो पर न सिर्फ जमकर मस्ती की, बल्कि जिंदगी के संघर्ष के बारे में भी खुल कर बात की। शो के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी अपने पिता के बारे में बात करते हुए भावुक नजर आए।

सुनील शेट्टी ने अपने पिता को बताया हीरो:

सुनील शेट्टी ने शूटिंग के दौरान कहा, "जब भी कोई मुझसे पूछता है कि मेरा हीरो कौन है, तो मैं हमेशा कहता हूं कि, मेरे पिता हैं। मेरे पिता जिस तरह के इंसान थे और उन्होंने जिस तरह की बेमिसाल जिंदगी जी। मुझे उन पर गर्व है। वह महज 9 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे और सफाईकर्मी का काम किया। हालांकि उन्होंने जिंदगी चलाने के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए उन्होंने कभी शर्म नहीं की।"

सुनील शेट्टी ने बतााय कि, दिलचस्प बात यह है कि, "जिन बिल्डिंगों में उनके पिता ने एक क्लीनर के रूप में काम किया। उन्होंने वहां मैनेजर बनने के लिए अपने तरीके से काम किया और अंतत: उन बिल्डिंगों को खरीदा और मालिक बन गए। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि, तुम जो करते हो उस पर गर्व करो और पूरे दिल से करो।"

करिश्मा ने भी शेयर अपना अनुभव:

वहीं, अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी सुनील शेट्टी के पिता से मिलने के अपने अनुभव को शेयर किया और बताया कि, एक व्यक्ति के रूप में कैसे थे। करिश्मा कहती हैं, "जब हम साथ काम कर रहे थे तो मुझे सुनील के पिता से मिलने का मौका मिला है। वह हमारी शूटिंग पर आते थे और गर्व से अपने बेटे को काम करते हुए देखते थे। वह वास्तव में बहुत प्यारे इंसान थे।"

बता दें कि, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे आता है। शो में जज के तौर पर कोरियोग्राफर रूप में टेरेंस लुईस, गीता कपूर और अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा हैं। शो मनीष पॉल होस्ट करते हैं। सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर वाले एपिसोड को आज शनिवार और रविवार की राज को टेलिकास्ट किया जाएगा। शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com