क्या 12 एपिसोड में ही खत्म हो जाएगा शो 'खतरों के खिलाड़ी 11', जानिए सच्चाई

'खतरों के खिलाड़ी 11' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि, 'खतरों के खिलाड़ी 11' केवल 12 एपिसोड में ही खत्म कर दिया जाएगा।
क्या 12 एपिसोड में ही खत्म हो जाएगा शो 'खतरों के खिलाड़ी 11', जानिए सच्चाई
क्या 12 एपिसोड में ही खत्म हो जाएगा शो 'खतरों के खिलाड़ी 11', जानिए सच्चाईSocial Media

कलर्स चैनल का पॉपुलर रियलिटी स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' दर्शकों का पसंदीदा शो में से एक है। जल्द ही ये शो अपने नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। फैन्स बेसब्री से 'खतरों के खिलाड़ी 11' का इंतजार कर रहे थे। यह ऐक्साइटमेंट तब और बढ़ गया जब रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रोज इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच शो से जुड़ी के चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के बीच एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि, सारे सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स आने वाले सीजन की शूटिंग के लिए 6 मई को केप टाउन रवाना हुए थे। पूरी टीम को 22 जून को इंडिया वापसी करनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर और गाइडलाइन्स के कारण पूरे प्लान पर पानी फिर गया है। अब टीम को आदेश दे दिया गया है कि उसे जल्द से जल्द भारत वापस आना है।

12 एपिसोड में प्रसारित होगा शो:

सूत्र ने कहा कि, "पूरी टीम का अगले महीने लौटने का शेड्यूल था और टिकट भी बुक कर लिए गए थे। महामारी की स्थिति और दुनियाभर में कोविड के बढ़ते मामलों के बाद मेकर्स ने जल्द से जल्द शूटिंग खत्म कर वापस आने का फैसला लिया है। इस वजह से शो का केवल 12 एपिसोड ही शूट हो पाएगा और टीम एक महीने के भीतर वापस आ जाएगी।" अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। जाहिर है अगर ऐसा होता है तो मेकर्स को भारी नुकसान होगा साथ ही दर्शकों को भी निराशा होगी।

ये सेलेब्स आएंगे नजर:

बता दें कि, 'खतरों के खिलाड़ी 11' में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, सना मकबूल, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल और निक्की तंबोली जैसे सिलब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे।वैसे ये सेलेब्स शो शुरू होने से पहले ही चर्चा में हैं। निक्की तंबोली ने जहां कुछ दिनों पहले ही कोविड के चलते अपने भाई को खोया है वहीं श्वेता तिवारी पति अभिनव कोहली के साथ विवाद के चलते खबरों में हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com