राजधानी के दो सितारे इंडियन टेलीविजन पर नजर आएंगे
राजधानी के दो सितारे इंडियन टेलीविजन पर नजर आएंगेSyed Dabeer Hussain - RE

राजधानी के दो सितारे इंडियन टेलीविजन पर नजर आएंगे, एक डांस में दूसरे सिंगिंग में

टेलीविजन का चर्चित सिंगिंग शो 'सारे गा मा पा' (Sare Ga Ma Pa) में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से के शरद शर्मा (Sharad Sharma) नजर आने वाले हैं।

टेलीविजन का चर्चित सिंगिंग शो 'सारे गा मा पा' (Sare Ga Ma Pa) में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से के शरद शर्मा (Sharad Sharma) टीवी पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे। भजन गायकी से छोटे से कस्बे में अपनी पहचान बनाने वाले शरद अब देश में अपनी पुरकशिश आवास से पहचाने जाएंगे।

छोटे से कस्बे गंजबासौदा के रहने वाले शरद, यूं तो भोपाल से गहरा नाता रखते हैं, लेकिन इन दिनों को मुंबई में 'सारे गा मा पा' रियलिटी शो के हिस्सा है। महाराष्ट्र के वडापाव के शौकीन शरद के आवाज का जादू ऑडिशन के दौरान देख जजेस हैरत में रह गए।

गंजबासौदा के रहने वाले हैं शरद शर्मा:

शरद शर्मा इससे पहले 'इंडियन आईडल' में भी हिस्सा ले चुके हैं। गंजबासौदा कस्बे के अंदर अपनी भजन मंडली चलाने वाले शरद को गाने का बेहद शौक बचपन से ही था। शरीर से भारी भरकम शरद की आवाज बेहद बारीक और सुरीली है। उनकी कर्णप्रिय आवाज का हर कोई दीवाना है। शो के जजेस शंकर महादेवन, तो उनके दीवाने हो गए हैं।

बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के दूसरे सीजन में भोपाल की रहने वाली मुस्कान सिंह नजर आएंगी। मुस्कान सिंह के बाद शरद शर्मा दूसरे शख्स हैं, जो इंडियन टेलीविजन पर नजर आएंगे। दोनों ही शो शनिवार से जी और सोनी टीवी शुरू होने वाले हैं। दोनों ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं। मुस्कान सिंह शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में सभी को डांस करती हुई नजर आएंगी, तो वहीं शरद शर्मा शो 'सारे गा मा पा' में नजर आएंगे, जो अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

बता दें, 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' सोनी टीवी पर आज यानी 16 अक्टूबर से हर हफ्ते शनिवार और रविवार की रात 8:00 बजे प्रसारित किया जाया करेगा। शो में जज के तौर पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com