Khatron Ke Khiladi 11: निक्की तंबोली के साथ विशाल आदित्य सिंह हुए शो से बाहर

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में इस हफ्ते हुए डबल एविक्शन ने सबको हैरान कर दिया। विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली शो से बाहर हो गए।
निक्की तंबोली के साथ विशाल आदित्य सिंह हुए शो से बाहर
निक्की तंबोली के साथ विशाल आदित्य सिंह हुए शो से बाहरSyed Dabeer Hussain - RE

कलर्स टीवी का स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' (Khatron Ke Khiladi 11) इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हर हफ्ते शो में रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए स्टंट को कंटेस्टेंट करते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 11' इस हफ्ते पार्टनरशिप वीक रहा। 'खतरों के खिलाड़ी 11' में इस हफ्ते हुए डबल एविक्शन ने सबको हैरान कर दिया। इस वीक दमदार कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया, जिसका जाना किसी को भी पसंद नहीं आया।

ये कांटेस्ट हुआ शो से बाहर:

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाडी सीजन 11' से विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) और निक्की (Nikki Tamboli) शो से बाहर हो गए हैं। विशाल शो में अब तक काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन रविवार के एपिसोड में निक्की तंबोली की वजह से वो एक स्टंट हार गए और एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए, जिसके बाद दूसरे स्टंट में वो कुछ सेकेंड्स से पीछे रह गए और हार गए।

इस टास्क की वजह से हुए शो से बाहर:

बता दें कि, विशाल आदित्य सिंह और निक्की तम्बोली को कॉकरोच के बॉक्स में चेहरा डालकर वहां से चाबियां ढूंढ़ते हुए उस बॉक्स को बाहर से लगे हुए ताले को खोलना था। इस टास्क को पूरा करने के लिए विशाल ने 4 मिनट 50 सेकंड लगाए, तो राहुल और अभिनव ने यह टास्क 4 मिनट 40 सेकंड में पूरा किया। 10 सेकंड के फर्क से राहुल और अभिनव यह टास्क जीत गए और विशाल आदित्य सिंह भी निक्की तम्बोली के साथ-साथ शो से बाहर हुए।

एविक्शन से दुखी हुए विशाल:

एविक्शन की बात सुनकर विशाल काफी ज्यादा दुखी थे। विशाल ने कहा, "मुझे यहां से बिलकुल नहीं जाना था। उनका यह सपना था कि, वह और वरुण फिनाले में पहुंचे और इन दोनों में से कोई एक इस शो की ट्रॉफी जीते, लेकिन यह उनका सपना अधूरा रह गया फिर भी उन्हें इस सफर में काफी मजा आया और उन्होंने इस शो से बहुत कुछ सीखा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com