Boney Kapoor
Boney KapoorNeha Shrivastava -RE

बोनी कपूर के घर 2 लोग और मिले कोरोना मरीज, परिवार वाले हैं सेफ

बोनी कपूर के घर एक स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। बोनी कपूर के घर के अब तक 3 स्टाफ मेंबर्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

राज एक्सप्रेस। इस समय कोरोना वायरस के कारण परेशानियों का सामना कर रहा है। इस वायरस ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ये वायरस सेलेब्स के घरों तक पहुंच चुका है। बीते दिनों निर्माता बोनी कपूर के घर एक स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर काम करने वाले 2 और लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

बोनी कपूर के घर के अब तक 3 स्टाफ कोरोना की चपेट में:

आपको बता दें कि, बोनी कपूर के घर के अब तक 3 स्टाफ मेंबर्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बॉम्बेटाइम्स से बातचीत में एक सोर्स ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया, बोनी के घर के एक स्टाफ मेंबर के पॉजिटिव आने के बाद, हर किसी का टेस्ट हुआ था। इसमें 2 और स्टाफ मेंबर्स का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया है। उन दोनों में कोई लक्षण नहीं थे।

परिवार वालों की रिपोर्ट आई नेगेटिव:

बता दें, पहले हाउस हेल्प के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बोनी कपूर और उनकी दो बेटियों (जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर) समेत घर के सभी 6-7 नौकरों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। अब इन सबके टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में बोनी, जाह्नवी और खुशी कपूर कोरोना निगेटिव हैं, लेकिन घर के दो और हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

बोनी कपूर ने जारी किया था स्टेटमेंट:

निर्माता बोनी कपूर ने अपना स्टेटमेंट जारी करके पुष्टि की थी। उन्होंने अपने स्टेटमेंट कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि, हमारा 23 वर्षीय घरेलू सहायक चरण साहू कोरोना पॉजिटव पाया गया है। उसकी तबीयत शनिवार से ही ठीक नहीं थी, इसलिए उसे टेस्ट के लिए भेजा गया और आइसोलेशन में रखा गया।" उनके स्टेटमेंट को उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co