COVID-19 पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज

सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस पीड़ित पाए जाने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। अब कनिका कपूर को लेकर खबर आ रही है कि, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कनिका कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज
कनिका कपूर के खिलाफ शिकायत दर्जSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस पीड़ित पाए जाने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। वो खुद तो पॉजिटिव निकली हैं और इसके बावजूद शहर-शहर पार्टियों में शामिल होती रहीं। खबर फैली तो दिल्ली से लेकर कानपुर, मुंबई और राजस्थान तक लोगों के होश उड़ गए। कानिका से मिलने वालों ने खुद को आइसोलेशन में डाल लिया है। अब कनिका कपूर को लेकर खबर आ रही है कि, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज :

बता दें कि, कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद उन लोगों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं, जिन्होंने उन पार्टियों में हिस्सा लिया, जिसमें कनिका कपूर शामिल हुई थीं।

भारतीय दंड संहिता (IPS) की धारा 188, 269 और 270 के तहत दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि, जब 14 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट पर गायक की जांच की गई, तो "हाई वायरल लोड का पता चला, जिसके बाद उन्हें quarantine में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने सलाह की अवहेलना की।

पुलिस ने FIR में गड़बड़ी की:

बाद में लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर की एक गलती स्वीकार कर ली। लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा- 'सीएमओ की ओर से एफआईआर के लिए आई रिपोर्ट में गलती से उनके (कनिका कपूर) आने की तिथि 14 मार्च लिखी गई। असल में वह 11 मार्च को आई थीं। जांच में ये बात सही कर ली जाएगी।

कनिका कपूर ने किया दावा :

हालांकि कनिका कपूर ने दावा किया है कि, वह 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। उनका यह भी कहना है कि, लंदन से उड़ान भरने के बाद उन्होंने 9 मार्च को मुंबई हवाई अड्डे से प्रवेश किया, एक शहर जिसने पिछले महीने में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि देखी है।

गायिका के अनुसार, लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे हवाई अड्डों पर दिखाया गया, लेकिन कोई समस्या नहीं मिली और वह इस बात से अनजान थी कि, वह कोरोनो वायरस ले जा रही थी।"

फैला लोगों में डर :

आपको बता दें कि, कनिका कपूर जहां-जहां गईं, वहां-वहां लोगों में डर फैल गया है। बता दें, कनिका सबसे पहले लंदन से मुंबई आई और मुंबई से लखनऊ, कानपूर में उन्होंने तीन पार्टियां अटेंड की। कनिका के पिता ने खुद बताया था कि, उन्होंने 3-4 पार्टियां अटेंड की थीं।

कनिका के घर को किया जा रहा है सेनिटाइज:

कनिका के खिलाफ केस करने के बाद लखनऊ में उनके रिश्तेदार के घर को सेनिटाइज किया जा रहा है। नगर निगम की टीम कानपूर और लखनऊ में कनिका के घर को सेनिटाइज करने पहुंची है। जैसे-जैसे कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सरकार अलर्ट हो गयी है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस ने अब तक 285 लोगों को चपेट में लिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com