मलाइका अरोड़ा पर कमेंट करना रंगोली को पड़ा महंगा, फैंस ने किया ट्रोल

बॉलीवुड: अपने बेबाकी बयान के लिए मशहूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अर्जुन कपूर की ग्रलफ्रैंड मलाइका अरोड़ा पर निशाना साधा, लेकिन ये दांव उन्हीं पर उल्टा पड़ गया।
मलाइका अरोड़ा पर कमेंट करना रंगोली को पड़ा महंगा
मलाइका अरोड़ा पर कमेंट करना रंगोली को पड़ा महंगाSudha Choubey - RE

हाइलाइट्स :

  • कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने किया मलाइका अरोड़ा पर कमेंट।

  • सोशल मिडिया पर किया ट्वीट।

  • रंगोली चंदेल को फैंस ने किया ट्रोल।

  • लोगों ने रंगोली के ट्वीट को बताया घटिया।

राज एक्सप्रेस। अपने बेबाकी बयान के लिए मशहूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को किसी न किसी वजह से ट्रोल करती रहती हैं। रंगोली आए दिन किसी न किसी स्टार को निशाना बनाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अर्जुन कपूर की गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा पर निशाना साधा, लेकिन ये दांव उन्हीं पर उल्टा पड़ गया।

यह है पूरा मामला :

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया की इंस्टास्टोरी पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में मलाइका नाइट ड्रेस में नजर आ रहीं थीं और उनके बेटे तस्वीर में झांकते नज़र आ रहे थे। फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन लिखा था, "जब बेटा अपनी मम्मी के साथ अच्छा बर्ताव करे और उनकी केयर करे।" रंगोली ने मलाइका की इसी पोस्ट को लेकर उनपर तंज कसा, जो उनपर ही भारी पड़ गया।

रंगोली ने किया ट्वीट :

बता दें कि, कंगना की बहन रंगोली ने मलाइका अरोड़ा की इसी फोटो पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "ये आधुनिक भारतीय मां हैं, बहुत बढ़िया।" रंगोली के इस ट्वीट को लेकर लोग उनपर बरस पड़े।

लोगों ने किए कमेंट :

बता दें कि, लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल किया कि, इस तस्वीर में कुछ भी गलत नहीं है। अगर आपको इसमें कुछ ग़लत दिख रहा है, तो आपके दिमाग में गंदगी है। लोगों ने कहा कि, आप दूसरों के ट्रोल करती रहती हो, लेकिन अपनी बहन कंगना के मामलों पर शांत रहती हो। इतना ही नहीं लोगों ने इस ट्वीट को घटिया बता दिया।

करण जौहर पर भी किया कमेंट :

यह पहली बार नहीं है जब कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर अपने पोस्ट के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उन्होंने आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' के लिए फिल्मकार करण जौहर पर कटाक्ष किया था, अपने ट्वीट में रंगोली ने करण जौहर को मूर्ख भी कहा है। करण जौहर फिल्म 'तख्त' लेकर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने शासक औरंगजेब के किरदार को जगह दी है, जिसको लेकर रंगोली ने कहा है कि अब करण जौहर औरंगजेब की क्रूरता का चित्रण उसके एब्स और सेक्सुअल रिलेशनशिप के माध्यम से करेंगे।

रंगोली ने आगे कहा कि, ऐतिहासिक चरित्रों के यौन चित्रण करने से ऐसे मूर्ख निर्माताओं को रोका जाना चाहिए। इससे पहले कि वे अपना नाटक शुरू करें और कहें कि, लोकतंत्र मर चुका है। साथ ही रंगोली ने संबंधित अथॉरिटी को करण जौहर से स्क्रिप्ट मांगने का अनुरोध किया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com