Bell Bottom: वाणी कपूर को मिली अक्षय की फिल्म, यह होगा किरदार

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'बेल बॉटम' में एक्ट्रेस वाणी कपूर को साइन किया गया है।
वाणी कपूर को मिली अक्षय की फिल्म
वाणी कपूर को मिली अक्षय की फिल्मSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्मों को साइन करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय इस साल कई बड़ी फिल्मों में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में कुछ महीनों पहले अक्षय कुमार ने जासूसी ड्रामा फिल्म 'बेल बॉटम' की घोषणा की थी। फिल्म के बारे में ज़्यादा डीटेल्स बाहर नहीं आईं थीं, लेकिन अक्षय कुमार का पहला लुक बाहर आ गया था। अब फिल्म की हीरोइन भी फाईनल हो चुकी है।

इस अभिनेत्री को किया गया साइन :

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' में वाणी कपूर को लीड रोल के लिए साइन किया गया है। वाणी कपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगी। माना जा रहा है कि, वाणी कपूर फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। वाणी को आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था।

इससे पहले, कयास लगाए जा रहे थे कि, फिल्म में मुख्य भूमिका के किरदार में कृति सनोन की बहन नूपुर को साइन किया गया है।

फ्रेश पेयरिंग चाहते थे मेकर्स :

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म के लिए मेकर्स अक्षय के साथ एक फ्रेश पेयरिंग करना चाहते थे और इसलिए वाणी को अक्षय के अपोजिट कास्ट किया गया। वाणी और अक्षय की साथ में ये पहली फिल्म है। वाणी को ये रोल इतना पसंद आया कि, उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। फिलहाल मेकर्स उनके लुक टेस्ट पर काम कर रहे हैं। Mumbai Mirror के अनुसार, "वाणी कपूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

इस दिन रिलीज होगी 'बेल बॉटम' :

वहीं अगर अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की बात करें, तो इस फिल्म की रिलीज डेट को भी बदल दिया गया है। पहले यह फिल्म 22 जनवरी, 2021 रिलीज हो रही थी, लेकिन अब यह फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी भी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

फिल्म की कहानी :

'बेल बॉटम' वैसे तो एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो की जासूसी कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अक्षय का किरदार दिन में पुलिस वाला होता है, लेकिन ड्यूटी से बाहर निकलते ही वह एक रोमांटिक अवतार में आ जाता है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फ़िल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेखानंद द्वारा लिखी गयी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com