मिस्‍टर लेले का फर्स्‍ट लुक, चड्डी पहने, हाथ में गन पकड़े दिखे वरुण

वरुण धवन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को चलते बीजी चल रहे हैं। एक्‍टर वरुण धवन की आने वाली फ‍िल्‍म 'मिस्‍टर लेले' का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है।
मिस्‍टर लेले का फर्स्‍ट लुक
मिस्‍टर लेले का फर्स्‍ट लुकSudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। वरुण धवन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को चलते बीजी चल रहे हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले खबर आई थी कि, वरुण 'धड़क' फ‍िल्‍म के डायरेक्‍टर शशांक खेतान की फ‍िल्‍म 'मिस्‍टर लेले' में अलग तरह के अंदाज में नजर आएंगे और अब इसका खुलासा भी हो गया है। एक्‍टर वरुण धवन की आने वाली फ‍िल्‍म 'मिस्‍टर लेले' का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में वरुण धवन चड्डी पहने और हाथ ऊपर किए नजर आ रहे हैं।

धर्मा प्रोडक्‍शंस ने दी जानकारी :

धर्मा प्रोडक्‍शंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके फिल्म के फर्स्‍ट लुक को साझा किया है। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, "ड्रीम टीम वापस आ गई है और वे 2021 में एक epic मनोरंजन के दूसरे दौर में लाने के लिए बाध्य हैं! पेश है @Varun_dvn और #MrLele के रूप में, 1 जनवरी, 2021 को रिलीज़! जल्द ही इस परिवार में और सदस्य आने वाले हैं! @Karanjohar @ apoorvamehta18 @ShashankKhaitan."

कैसा है पोस्टर :

सामने आये इस पोस्‍टर में वरुण धवन डरे हुए नजर आ रहे हैं और उनके एक हाथ में गन भी है। ऐसा लग रहा है, जैसे वह सरेंडर कर रहे हैं। वरुण के इस लुक से साफ है कि, वह फिल्म में एक ऐसे लड़के के किरदार में नजर आने वाले हैं जो कि, गलती से गुंडों के बीच जाकर फंस गया है।

वरुण धवन ने भी शेयर किया है पोस्टर :

फिल्म का फर्स्ट लुक को अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, "#MRLELE maaaza लेले, करण जौहर मुझको माफ कर दो। शशांक खेतान चलो-चलो अपने-अपने घर चलते हैं।" करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्‍शंस के तहत बनने वाली यह फ‍िल्‍म अगले साल 01 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।

यह किरदार भी आएंगे नजर :

बता दें कि, इस फ‍िल्‍म में वरुण धवन के अपोजिट अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। वहीं कुछ दिन पहले इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के होने की भी चर्चा थी, लेकिन उन्हें अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने रिप्‍लेस कर दिया है। अब इस फिल्म में वरुण धवन, भूमि पेडनेकर के अलावा जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

वरुण धवन के आने वाले प्रोजेक्ट :

वहीं अगर वरुण धवन के प्रोजेक्ट की बात करें, वरुण इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' के प्रमोशन में बीजी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज किया गया था, जिसको दर्शकों ने अपना प्यार भी दिया। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभुदेवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'स्ट्रीट डांसर 3D' के अलावा वरुण 'कुली नंबर 1' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com