बॉलीवुड में एक और 'बायोपिक' वरूण धवन आएंगे नज़र

अभिनेता वरूण धवन की आने वाली फिल्म की घोषणा हो गई है। यह एक बायोपिक फिल्म होगी। यह फिल्म बसंत शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल के जीवन पर बनाई जा रही है।
वरूण धवन की आने वाली फिल्म
वरूण धवन की आने वाली फिल्म Social Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है। बॉलीवुड में कई बायोपिक फिल्में रिलीज हुई, जिनमें मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी, केसरी, सुपर 30 और हाल में बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई है। दीवाली पर भी तापसी और भूमि की फिल्म 'सांड की आंख' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भी एक बायोपिक ही है। इसी बीच एक और बायोपिक फिल्म की घोषणा हो चुकी है, जिसमें वरूण धवन मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

बायोपिक फिल्म की घोषणा :

अभिनेता वरूण धवन की आने वाली फिल्म की घोषणा हो गई है। यह एक बायोपिक फिल्म होगी। यह फिल्म बसंत शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल के जीवन पर बनाई जा रही है। फिल्म के लिए वरूण धवन का चुनाव किया गया है। फिल्म में वरूण मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल का निभाएंगे किरदार :

वरूण धवन अपने करियर में पहली बार वर्दी पहनने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह आगामी बायोपिक में बसंत शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल की 1971 की लड़ाई में भूमिका निभाएंगे। फिल्म में वरूण धवन के साथ उनके बदलापुर के निर्देशक श्रीराम राघवन और मडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान एक बार फिर साथ में काम करेंगे। निर्माताओं ने बहादुर सैनिक के जीवन पर बन रही इस बायोपिक की घोषणा सेकेंड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल की 69वीं जयंती पर की।

जल्द शुरू होगी शूटिंग :

आपको बता दें कि, यह पहली बार होगा जब वरूण धवन एक सैनिक के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के घोषणा के साथ ही लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल का एक लुक भी देखने को मिला। इस फिल्म के वरूण धवन काफी उत्साहित हैं। साथ वरूण धवन ने कहा कि, बड़े पर्दे पर एक सैनिक के रूप में दिखना उनके लिए गर्व की बात होगी। हालांकि इस फिल्म वरूण धवन की मौत हो जाएगी, क्योंकि लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल 16 दिसंबर 1971 को भारत-पाक की युद्ध में शहीद हो गए थे। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। यह फिल्म अगले साल 2020 में देखने को मिल सकती है।

कौन थे लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल :

अरूण खेत्रपाल पूना हॉर्स के सबसे प्रतिष्ठित लेफ्टिनेंटों में से एक थे। अरूण खेत्रपाल ने भारत-पाक की युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी और 21 साल की उम्र में ही उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

फिल्म को लेकर क्या बोले वरूण धवन :

फिल्म को लेकर वरूण ने मुंबई मिरर को बताया, “जब मैंने अरूण खेत्रपाल की कहानी सुनी तो मुझे लगा कि यह वास्तव में हो सकता है। मुझे तब समझ आया कि, डीनो (दिनेश विजान) और श्रीराम इसके लिए इतने भावुक क्यों हैं। जब मैं अरुण के भाई मुकेश से मिला, तो पता चला। मेरा भी एक भाई है और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि, वह क्या कर चुका होगा और इसे सही ढंग से बताना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, यह मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है और मैं फिर से श्रीराम के साथ काम शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि, जब हमारी कहानी स्क्रीन पर दिखाई देगी, तो सभी भारतीय गर्व महसूस करेंगे।"

वरूण धवन ने शेयर की अरूण खेत्रपाल की फोटो :

वरूण धवन ने आने इंस्टाग्राम पर अरूण खेत्रपाल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे 2/lt#ARUNKHETRAPAL. भारत के एक जवान की भूमिका निभाना हमेशा से मेरा सपना था। ये मेरी सबसे महत्वूर्ण फिल्म है। जय हिन्द। मेरे फैंस का शुक्रिया और उम्मीद है मैं आपको निराश नहीं करूंगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com