सड़क हादसे का शिकार हुईं शबाना आजमी, अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री शबाना आज़मी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोलनाका के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पास खालापुर टोलनाका के पास एक कार से टकरा गई।
सड़क हादसे का शिकार हुईं शबाना आजमी
सड़क हादसे का शिकार हुईं शबाना आजमीSocial Media

राज एक्सप्रेस। अभिनेत्री शबाना आज़मी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोलनाका के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें कि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पास खालापुर टोलनाका के पास एक कार से टकरा गई थी और हादसे में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। शबाना को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पास हुआ हादसा :

यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोलनाक्य के पास हुई। हादसे के तुरंत बाद शबाना को कलांबोली के महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएम) में भर्ती कराया गया था। शबाना के साथ उसके पति और गीतकार जावेद अख्तर कार में थे। हालांकि, वे दुर्घटना में घायल नहीं हुए थे।

अस्पताल में भर्ती :

शबाना की कार एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में कार के सामने का हिस्सा धंस गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। शबाना आज़मी पुणे जा रही थीं।

जावेद अख्‍तर भी थे साथ :

कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्‍तर भी सवार थे। हालांकि जावेद अख्‍तर आहत नहीं हुए है। हादसे में आजमी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शबाना आज़मी को नाक और मुंह में चोट लगी है। हादसा शाम 4 बजे के आस-पास हुआ।

जावेद अख्तर ने शुक्रवार (7 जनवरी) को अपना 8 वां जन्मदिन मनाया। ऐसा माना जाता है कि दोनों अपने जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम के लिए पुणे जा रहे थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com