'भूत' का ट्रेलर रिलीज, भूतों के चंगुल में फंसे विक्की कौशल

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' 21 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
'भूत' का ट्रेलर रिलीज
'भूत' का ट्रेलर रिलीजSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' 21 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म से इन दिनों डरावने पोस्टर और टीजर रिलीज हुए हैं। पोस्टर और टीजर के बाद अब फिल्म का डरावना ट्रेलर रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि, इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं भानु प्रताप सिंह। ये फिल्म तीन फिल्मों की एक सीरीज है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को शशांक खेतान-करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कैसा है ट्रेलर :

रिलीज हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि, विक्की कौशल जिसका नाम पृथ्वी है, वह सी बर्ड (हॉन्टेड शिप) पर एक सर्वेक्षण अधिकारी के रूप में जाते हैं। जिस जहाज पर विक्की गए हैं, उसकी अनेक रहस्यमयी कहानियां हैं। भूतों के जहाज का दौरा करने के बाद, विक्की कई डरावनी चीजों का अनुभव करना शुरू कर देते हैं और अचानक वह उन भूतों की चुंगल में फंस जाते हैं। वह समझ नहीं पाते हैं कि, उनके साथ सब कुछ हकीकत में होता है या केवल सपनों में हो रहा है। ट्रेलर वाकई में डरावना लग रहा है।

शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे विक्की :

विक्की कौशल के साथ, भूत: द हॉन्टेड शिप में भूमि पेडनेकर भी हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने पहले कहा था कि, फिल्म एक हॉरर फ्रेंचाइजी का हिस्सा होगी। बताया गया कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कौशल घायल हो गए और उनके गाल पर 13 टांके भी आए। करण जौहर ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की 'घोस्ट स्टोरीज' के साथ हॉरर जॉनर में एंट्री की। इससे पहले, धर्मा ने 2005 की हॉरर फिल्म 'काल' का निर्माण किया था, जिसमें अजय देवगन और जॉन अब्राहम ने अभिनय किया था।

विक्की कौशल का वर्क फ्रंट :

वर्क फ्रंट- विक्की उधम सिंह की बायोपिक और मेघना गुलज़ार की बायोपिक में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रूप में नज़र आएंगे। फिल्म में अभिनेता के पहले लुक ने फिल्म के बारे में काफी चर्चा पैदा कर दी थी। इसके अलावा विक्की, करण जौहर के निर्देशन में बनी 'तख्त' में भी नज़र आएंगे। इसमें कलाकारों की एक टुकड़ी है, जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर शामिल हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com