दूसरी एनिवर्सरी पर #Virushka ने लिखा प्यारा सा मैसेज

#Virushka: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को आज दो साल हो गए हैं।
Virushka Anniversary
Virushka AnniversarySocial Media

हाइलाइट्स :

  • बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की दूसरी सालगिरह

  • विरुष्का ने साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी

  • विराट- अनुष्का ने शादी से पहले कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को आज दो साल हो गए हैं। आज ही के दिन कोहली ने दो साल पहले इटली में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बंधन में बंधे थे। इस बार इनकी शादी की सालगिरह पर भारत और वेस्टइंडीज की तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच खेला जाना है इसके चलते विराट का पूरा ध्यान अभी तो मैच पर ही लगा रहेगा।

विराट कोहली और  अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा Social Media

काफी समय तक किया एक दूसरे को डेट :

अनुष्का और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक टीवी ऐड के दौरान हुई थी और इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इसके बाद कई बार दोनों साथ नजर आए और जल्द ही दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं। उस समय दोनों और चर्चा में आए जब साल 2014 में साउथ अफ्रीका के टूर के बाद भारतीय टीम मुंबई पहुंची और पूरी टीम के साथ जाने की जगह विराट अनुष्का के अपार्टमेंट पर गए। अनुष्का ने ही विराट को रिसीव करने के लिए अपनी कार भेजी थी।

अनुष्का और विराट ने काफी समय तक किया एक दूसरे को डेट
अनुष्का और विराट ने काफी समय तक किया एक दूसरे को डेटSocial Media

दोनों अक्सर अपने प्यार को करते हैं जाहिर :

दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया का सहारा लेकर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलते। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था। विराट और अनुष्का की शादी की खबर सामने आते ही उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

View this post on Instagram

My life. My universe. ❤❤ Karvachauth ❤👫

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

जब दोनों के बीच हो गया था ब्रेकअप :

खबरों की मानें, तो अनुष्का शर्मा ने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया था, जो विराट को बिल्कुल पसंद नहीं आया था और यह बात उन्होंने अनुष्का को बताई, जिसकी वजह से फोन पर दोनों की लड़ाई हो गई थी। बताया जाता है कि, साल 2016 में विराट और अनुष्का ने अपने रिश्ते में आ रही अनबन और अपने रिश्तों को सुधारने के लिए ब्रेक लिया। दोनों के ब्रेकअप की खबरों से उनके फैंस काफी दुःखी थे, लेकिन अनुष्का की फिल्म 'सुलतान' की सक्सेस पार्टी के दौरान साथ नजर आए। जिसके बाद दोनों एक साथ हो गए।

View this post on Instagram

You make me such a happy girl 💜

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विराट कोहली ने लिखा प्यारा सा मैसेज :

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार 11 दिसंबर यानी आज मुंबई में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इसमें अनुष्का शर्मा बैठी हुईं हैं और विराट उनके पीछे खड़े होकर उनका माथा चूमते दिख रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्‍शन में लिखा, "हकीकत में यहां सिर्फ प्यार है, और कुछ भी नहीं और जब भगवान आपको एक ऐसे इंसान से नवाजता है, जो आपको हर दिन ये अहसास कराता है तो आप एक ही चीज महसूस करते हैं...आभार।"

अनुष्का शर्मा ने भी लिखा प्यारा सा मैसेज :

इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी और विराट की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर विराट और अनुष्का की शादी की है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा है- "किसी इंसान को प्यार करने का मतलब आप भगवान का चेहरा देखते हैं। प्यार के बारे में सबसे अच्छी बात है कि ये सिर्फ एक फीलिंग नहीं है, ये उससे कहीं ज्यादा बढ़कर है। ये एक गाइड है और सच की तरफ का रास्ता है और मैं खुशनसीब हूं इसे पाकर।"

इस खास मौके पर दोनों के फैंस उन्हें बधाई दे रहें हैं-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com