केबीसी में मिलने वाली इनामी राशि पर कितना टैक्स लगता है
केबीसी में मिलने वाली इनामी राशि पर कितना टैक्स लगता हैSyed Dabeer Hussain - RE

केबीसी में मिलने वाली इनामी राशि पर कितना टैक्स लगता है? कंटेस्टेंट को मिलता है कितना हिस्सा?

केबीसी में कंटेस्टेंट को जीती हुई राशि का पूरा भाग नहीं मिलता। बल्कि इस राशि पर कई तरह के टैक्स लगने के बाद यह कंटेस्टेंट के खाते में पहुंचती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

राज एक्सप्रेस। केबीसी का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत के साथ ही लोगों के अमिताभ बच्चन का अंदाज और केबीसी के सवाल अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो रहे हैं। हर सवाल के हिसाब से लोगों को और भी ज्यादा पैसा मिलता है। लेकीन क्या आप जानते हैं कि जीते हुए पैसों में से कितने पैसे विनर अपने घर लेकर जाता है। चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति यहां से 1 करोड़ रुपए जीतता है तो उसे क्या मिलता है?

सबसे पहले 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद उक्त व्यक्ति को उस राशि पर 10 फीसदी टीडीएस देना होता है। यह कटौती भारतीय टैक्स नियमों के अनुसार सेक्शन 194बी के तहत होती है और व्यक्ति को 30 फीसदी टीडीएस देना होता है। यानि 1 करोड़ रुपेपर टीडीएस हुआ 30 लाख रुपए।

इसके बाद इस राशि पर लगता है सरचार्ज जोकि टीडीएस राशि का 10 फीसदी होता है। यानि यहां हुए 3 लाख रुपए और कटौती की पूरी राशि हुई 33 लाख रुपए।

हालांकि टीडीएस पर लगने वाला 10 फीसदी सरचार्ज सभी कंटेस्टेंट नहीं देते। यह केवल उन्हीं कंटेस्टेंट को देना होता है जिनकी जीती हुई राशि 50 लाख रुपए से अधिक हो।

इतना सब होने के बाद कंटेस्टेंट को टीडीएस राशि का 4 फीसदी पैसा सेस के रूप में देना होता है। यानि कटेंस्टेंट का 33 लाख का 4 फीसदी होगा 1 लाख 32 हजार रुपए। मतलब कंटेस्टेंट के कुल 34 लाख 32 हजार रुपए कट जाएंगे और बाकि की राशि वह घर ले जाएगा जो होगी 65 लाख 68 हजार रुपए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com