Raj Kundra Case : गिरफ्तारी के बाद हुआ ‘H’ अकाउंट Whatsapp ग्रुप का खुलासा

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं। इन्हीं खुलासों के तहत एक Whatsapp ग्रुप भी सामने आया है। जिसपर इस कंपनी में हो रहे पूरे काम की बातचीत की जाती थी।
Raj Kundra Case : गिरफ्तारी के बाद हुआ ‘H’ अकाउंट Whatsapp ग्रुप का खुलासा
Raj Kundra Case : गिरफ्तारी के बाद हुआ ‘H’ अकाउंट Whatsapp ग्रुप का खुलासाSocial Media

राज एक्सप्रेस। सोमवार की देर रात अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रही अभिनेत्री को झांसा देकर उनकी अश्लील फिल्में बना कर कंपनी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद से कई खुलासे हुए है। इन्हीं खुलासों के तहत एक Whatsapp ग्रुप भी सामने आया है। जिसपर इस कंपनी में हो रहे पूरे काम की बातचीत की जाती थी।

हुआ Whatsapp ग्रुप का खुलासा :

कल रात से राज कुंद्रा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन पर पोर्नोग्राफी और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप लगा है। उनसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। इसी बीच एक Whatsapp ग्रुप का भी खुलासा हुआ है। इस ग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है। इसी ग्रुप में राज कुंद्रा की इंग्लैंड में चल रही अश्लील फिल्मों की कंपनी से जुड़े हुए लोगों से बात होती थी। राज कुंद्रा खुद भी इस Whatsapp ग्रुप का एक अहम हिस्सा हैं। इस ग्रुप में राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोग शामिल थे। ये सभी लोग इस ग्रुप में पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने से लेकर पूरे हिसाब-किताब की बातें इसी ग्रुप में करते थे। ये पांचों लोग इस बिजनेस का हिस्सा हैं।

Whatsapp चैट में होती थीं यह बातें :

‘H’ अकाउंट नाम के इस Whatsapp ग्रुप से जो चैट सामने आई हैं, उसके मुताबिक, राज कुंद्रा ही इस पोर्नोग्राफी के बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं। किस तरह से किस मॉडल को पेमेंट करनी है और किस तरह से बिजनेस के रेवेन्यू को बढ़ाया जाए। फिल्म बनने के बाद ऐप और OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी। इस तरह की सारी बातें इस ग्रुप में की गई हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दी जानकारी :

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया है कि, 'बीती रात को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, वह पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उन्हें मोबाइल एप्स पर पब्लिश करने के बिजनेस के मुख्य साजिशकर्ता हैं। इस मामले में अब हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।' हालांकि, क्राइम ब्रांच ने सबूतों का खुलासा नहीं किया है। बता दें, राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल द्वारा काफी समय पूछताछ करने के बाद ही गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि, यह पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में घिरे हैं, वह इससे पहले भी कई बार विवादों के चलते चर्चा में रह चुके हैं। बता दें, उनपर इसी साल फरवरी, 2021 में भी इसी मामले में केस दर्ज किया गया था, लेकिन सबूतों के आभाव में उन्हें छोड़ दिया गया था।

Raj Kundra Case : गिरफ्तारी के बाद हुआ ‘H’ अकाउंट Whatsapp ग्रुप का खुलासा
पोर्नोग्राफी के आरोप में राज कुंद्रा को किया क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com