इस साल आने वाली 8 ऐसी फिल्में जो तोड़ सकती है पठान का रिकॉर्ड
इस साल आने वाली 8 ऐसी फिल्में जो तोड़ सकती है पठान का रिकॉर्डAkash Dewani - RE

Pathaan: इस साल आने वाली 8 ऐसी फिल्में जो तोड़ सकती है पठान का रिकॉर्ड, आइए जानते हैं...

Pathaan: इस साल और भी ऐसी फिल्में आना बाकी है जो पठान को भी पीछे छोड़ सकती है। चलिए जानते है कौनसी है वो फिल्में...

राज एक्सप्रेस। किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान ने अपने तीसरे हफ्ते में भी धूम मचा रखी है। पठान ने अभी तक भारत में 487 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में पठान 1000 करोड़ पार करने से बस कुछ ही कदम दूर है। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि ये साल पठान के नाम होने वाला है तो शायद आप गलत है, क्योंकि इस साल और भी ऐसी फिल्में आना बाकी है जो पठान को भी पीछे छोड़ सकती है। चलिए जानते है कौनसी है वो फिल्में...

सलार (Salaar)– 28 सितंबर 2023

इस सूची में सबसे पहली फिल्म हैं बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म सलार। पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्म KGF–2 का निर्देशन और कहानी लिखने वाले प्रशांत नील इस फिल्म का भी निर्देशन करेंगे। फिल्म में बाहुबली स्टार प्रभास के साथ कमल हसन की बेटी श्रुति हसन और मलयालम मूवी इंडस्ट्री के स्टार पृथिविराज मुख्य भूमिका में दिखने वाले है। यह फिल्म KGF के मूवी यूनिवर्स को आगे बढ़ाएगी जिसकी पुष्टि खुद सलार और KGF के निर्माता विजय किरंदुर ने की हैं। KGF जैसी मूवी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने की वजह से लोग इस फिल्म के उत्साहित है।

जवान (Jawan)– 2 जून 2023

शाहरुख खान इस साल सिर्फ पठान से ही नहीं रुकने वाले है। शाहरुख खान की इस साल 2 और फिल्मे है जिन्हे रिलीज होना अभी बाकी है। उनमें से एक है शाहरुख खान की फिल्म जवान जिसका निर्देशन दक्षिण भारतीय सिनेमा के मास कमर्शियल मूवी निर्देशक एटली कर रहे है। फिल्म में शाहरुख के साथ दक्षिण सिनेमा की चर्चित अदाकारा नयनतारा और प्रियमणि के साथ ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी खलनायकी किरदार से धोस जमाने वाले विजय सेतुपति भी शामिल होंगे। फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा और हिंदी भाषी सिनेमा यानी बॉलीवुड का गजब का मिश्रण दिखने वाला है।

टाइगर 3 (Tiger 3) – दिवाली 2023

पठान में अपना दमदार कैमियो देने के बाद सलमान खान इस साल यशराज की स्पाई यूनिवर्स को बढ़ाने के लिएं अपनी सबसे बड़ी फिल्म टाइगर 3 को लाने वाले है। सलमान खान पिछले कुछ समय औसत दर्जे की फिल्म कर रहे है जो दर्शकों को पसंद नही आ रही है। काफी समय के बाद सलमान अपने असल अवतार में आने वाले है। इस फिल्म की हाइप और ज्यादा तब बढ़ गई जब पठान में कैमियो करते हुए सलमान खान ने शाहरुख खान के टाइगर 3 में होने का इशारा दिया था। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी होने वाले है। इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में दिखने वाले है जिसका नाम लायन होगा। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे है।

पुष्पा–द रूल (Pushpa– The Rule)– दिसंबर 2023

पुष्प द राइस से धमाका मचाने के बाद अब दक्षिण सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अल्लु अर्जुन अब पुष्पा के पार्ट 2 यानी पुष्पा द रूल से पहली से भी ज्यादा बड़ा धमाका मचाने को तैयार है। पुष्पा के पहले पार्ट ने दुनियाभर में अपने फैंस बनाए थे। अल्लू अर्जुन के डायलॉग मैं झुकेगा नही दुनिया भर में मशहूर हो गया था। फिल्म के गानों पर तो भारत के क्रिकेटर के साथ बाहरी देश के क्रिकेटर्स ने नाच किया था। पुष्पा का दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ा होने वाला है। पुष्पा द रूल में वहीं किरदार होने वाले है को पहली फिल्म में थे लेकिन इस बार मलयालम मूवी इंडस्ट्री के स्टार मोहनलाल का कैमियो भी फिल्म में होने की खबर आ चुकी है।

Pushpa– The Rule
Pushpa– The RuleSocial Media

थंगलान (Thangalaan) – अप्रैल या मई 2023

दक्षिण सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल अभिनेता चियान विक्रम की थंगलान इस सूची की ऐसी फिल्म जिसके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है जैसे की कन्नड़ मूवी कांतारा के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता था। थंगलान की तुलना कांतारा से इस लिए है क्योंकि यह भी कर्नाटक के एक ऐसी आदिवासी समुदाय की कहानी बताएगी जिसे अछूत माना जाता था और अंग्रेजो के द्वारा प्रतारित किया जाता था। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म में कांतारा जैसे ही बड़ी फिल्म बनने का माददा है। फिल्म में चियान विक्रम के अलावा मालविका मोहनन और पासुपथी भी होंगे।

सैम बहादुर (Sam Bahadur)– 1 दिसंबर 2023

विक्की कौशल और राज़ी फिल्म की लेखक एवं निर्देशक मेघना गुलजार की इसी साल आने वाली फिल्म सैम बहादुर भी इस सूची का हिस्सा है। ऐसा इस लिए क्योंकि यह फिल्म सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के थल सेनाध्यक्ष थे, और फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे। विक्की कौशल को हमने ऐसा किरदार निभाते उरी सर्जिकल स्ट्राइक में देखा था जो बंपर हिट हुई थी। भारतीय सेना पर बनाई गई मूवीस दर्शकों को खूब पसंद आती है और अगर उसमे विक्की कौशल जैसा होनहार अभिनेता हो तो फिल्म में अपने आप जान भर आती है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

एनिमल (Animal) – 11 अगस्त 2023

रणबीर कपूर और कबीर सिंह फिल्म से शोहरत हासिल करने वाले दक्षिण सिनेमा के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एनिमल नाम की फिल्म लाने वाले है। कबीर सिंह में शहीद कपूर के बाद निर्देशक संदीप वांगा एनिमल में रणबीर कपूर को भी एंग्री यंग मैन और गैंगस्टर के रोल में दिखाने वाले है। फिल्म के सिर्फ पोस्टर ने ही लोगों के मन में उत्साह को जगह दिया है जिससे लोग इस फिल्म के लिए उत्साहित है। संदीप रेड्डी वांगा का नाम कबीर सिंह के बाद से हर किसी की जुबान में है और अगर यह फिल्म भी वैसी ही निकली तो ये बॉक्स ऑफिस में काफी रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए भी एक दावेदार होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ राधिका मंदना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी शामिल होने वाले है। फिल्म में खतरनाक हिंसा दिखाए जाने की जानकारी मिली है।

इंडियन-2 (Indian-2)– अक्टूबर 2023

इस साल मोस्ट अवेटेड अभिनेता कमल हसन की 27 साल पहले आई फिल्म भारतीयुदु फिल्म का दूसरा पार्ट इंडियन 2 सिनेमा घरों में लगने वाली है। कमल हसन की भारतीयुदू फिल्म 1996 में आई थी और इसका सीक्वेल अब 27 साल बाद रिलीज होने वाला है, जिसकी कहानी होती की एक अंजान आदमी कैसे भारत से भ्रष्टाचारी नौकरशाहों और नेताओ को मारता है। फिल्म का निर्देशन एस एस राजमौली के बाद दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े निर्देशक एस शंकर कर रहें हैं। फिल्म में कमल हसन के साथ रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ होने वाले है। यह फिल्म पिछले 6 साल से बन रही थी और अब इस साल वह रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े :

इस साल आने वाली 8 ऐसी फिल्में जो तोड़ सकती है पठान का रिकॉर्ड
मार्वल की तरह सिनेमैटिक यूनिवर्स बना रहे भारतीय फिल्म मेकर्स, SRK की 'पठान' भी है इसमें शामिल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com